{"_id":"5a4a88c34f1c1bce6d8b7512","slug":"15148342811-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवी टीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराने को अड़ा विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवी टीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराने को अड़ा विवि
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए सीवी टीवी कैमरे की निगहबानी में कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन इस पर दृढ़ है और कॉलेजों को कैमरा लगाने में कोताही नहीं बरतने को कहा है। हालांकि कॉलेज कैमरा लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विवि प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया है कि सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षा सीसी टीवी कैमरे की निगहबानी में कराई जाएंगी। जिन महाविद्यलायों को परीक्षा केंद्रों को बने रहना है उन्हें मानक के अनुरूप सीसी टीवी कैमरा लगावकर उसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को समय से मुहैया करा देनी चाहिए। जो कालेज कैमरा नहीं लगवाएंगे उन्हें केंद्र नहीं बनाया जाएगा। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं दस मार्च से प्रस्तावित हैं। परीक्षा समिति की बैठक में तय हुआ था कि चालू सत्र की परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। इसके लिए सभी कालेजों को अपने यहां परीक्षा से पहले सीसी टीवी कैमरा लगवाना होगा। हिदायत के बावजूद कालेज प्रशासन सीसी टीवी कैमरा लगवाने में लापरवाही कर रहे हैं। जिन कालेजों ने सीसी टीवी कैमरा लगवाया भी है उसने सूचना विवि को उपलब्ध नहीं कराया। जबकि विवि प्रशासन कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराने के लिए अडिग है। विवि प्रशासन भी कालेजों को परीक्षा समिति के निर्णय से अवगत करा कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। विवि प्रशासन की माने तो कुछ कालेजों ने सीसी टीवी कैमरा लगवा तो लिया है लेकिन उसकी सूचना ने तो परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराया है और न ही विवि प्रशासन को दिया है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह का कहना है कि कुलपति के निर्देश और परीक्षा समिति के निर्णय से कालेजों को अवगत करा दिया गया है लेकिन अभी तक कैमरा लगवाने की सूचना किसी कॉलेज नहीं दी है।