फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विदेशी फूलों के साथ होगा नए साल का आगाज

विदेशी फूलों के साथ होगा नए साल का आगाज

Fri, 29 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
विदेशी फूलों के साथ होगा नए साल का आगाज
जौनपुर। नए साल के स्वागत के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। लोगों को सभी त्यौहारों जैसा इंतजार नए साल का भी रहता है। शहर की फूल मंडी में लाल, पीला, सफेद गुलाब सहित विदेशी फूलों का आना शुरू हो गया है। नए साल में लोग एक-दूसरे को गुलाब व अनेकों प्रकार के आकर्षक फूलों से बने बुके भेंट करते हैं।
विज्ञापन

शहर में लाल, पीला, टाटा, सुपर गुलाब सहित जलबेरा, गिलोडियस, बेबी, कलर स्टार, गोल्डेन, कालेंसर, लीली के फूल आने शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही विदेशी फूल आर्केट एवं एंथेनियम की मांग भी बढ़ी है। विदेशी फूल थाइलैंड से आ रहे हैं। इसके अलावा जिले में जमशेदपुर, रायबरेली, लखनउ, पुणे, नैनीताल, कोलकाता, कश्मीर व वाराणसी से फूल आ रहे हैं। थोक व्यवसायी पप्पू माली का कहना है कि नए साल की तैयारी शुरू हो गई है। लाल, सफेद, औरेंज गुलाब को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 100 रूपए से लेकर एक हजार रुपए तक के बुके बनाए जा रहे हैं। कई जगहों से फूल आ रहे हैं। बुके तैयार करने के लिए कलकत्ता से विक्टोरिया, सोनम इंडिया, बाटल प्रास, घोड़ा पत्ता आदि आकर्षक पत्तियां भी मंगाए जा रहे हैं। छोटेलाल माली का कहना है कि नए साल को लेकर फूलों की खपत बढ़ गई है। आज के दौर में बैचलर के एक-दूसरे को बुके देने के फैशन की वजह से फूल काफी महंगा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed