{"_id":"5a46855d4f1c1b156b8bf143","slug":"15145712646-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिलेखागार में कमी मिलने पर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिलेखागार में कमी मिलने पर लगाई फटकार
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। प्रमुख सचिव दुग्ध विकास व जिला नोडल अधिकारी जौनपुर डॉ. सुधीर एम बोबडे़ शुक्रवार को अपराह्न दो बजे शाहगंज पहुंचकर तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखागार के निरीक्षण में मिली कमी पाए जाने संबंधितों को फटकार लगाई। साथ ही एडीएम वित्त व राजस्व आरपी मिश्र को जांचकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने व अभिलेखागार का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया। वहीं सीएचसी शाहगंज के निरीक्षण के दौरान मरीजों ने दवा नहीं मिलने की शिकायत की। जिस पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ डा. ओपी सिंह को चिकित्सालयों की व्यवस्था में सुधार लाने और मरीजों के खाते में शतप्रतिशत धन भेजने का निर्देश दिया।
प्रमुख सचिव दुग्ध विकास व जिला नोडल अधिकारी जौनपुर सुधीर महादेव बोबडे़ ने सबसे पहले शाहगंज तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखागार व तहसील भवन निर्माण आदि कार्यों का निरीक्षण किया। सहायक अभियंता राजकीय निर्माण निगम सालिक रजा ने बताया कि 247.89 लाख का स्टीमेट है। जिसमें से 144.89 लाख रुपया अवमुक्त हुआ। 103.4 लाख रुपया अभी प्राप्त नहीं हुआ है। जिसके कारण छह माह से कार्य बंद है। अभिलेखागार में निरीक्षण के दौरान कमियां मिलीं। जिस पर संबंधितों को फटकार लगाए। साथ ही अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व आरपी मिश्र को जांचकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने और उपजिलाधिकारी जय नारायन सचान को साफ-सफाई करवाने का निर्देश दिया। इस दौरान शाहगंज एसडीएम व तहसीलदार चंद्रेश कुमार सिंह को निर्देशित किया कि अभिलेखागार का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थित कराएं। ऐसा नहीं होने पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी। इसके बाद प्रमुख सचिव दुग्ध विकास ने सीएचसी शाहगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीज एवं सहायकों से जिला चिकित्सालय की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त किया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. यादव द्वारा बताया गया कि अप्रैल से अब तक 936 आपरेशन किये गए है। प्रमुख सचिव को मरीजों से अस्पताल से दवा आदि मिलने की बात पूछी। जिस पर मरीजों द्वारा बताया गया कि दवा नहीं मिलती है। जिस पर सीएमओ डॉ. ओपी सिंह को चिकित्सालयों की व्यवस्था में सुधार लाने और मरीजों के खाते में शत-प्रतिशत धन भेजने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव ने लुम्बनी-दुद्धी मार्ग जपटापुर के पास चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता का मौके पर निरीक्षण किया। विकास खंड शाहगंज के ग्राम मखमेलपुर में सायं चौपाल लगाकर शासन की मंशा के अनुसार एक-एक अधिकारी से विभागीय योजनाओं की हकीकत की जानकारी मौके पर ग्रामीणों से प्राप्त किया। इस दौरान विद्युत, शिक्षा, हैंडपंप, कुपोषण, छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं की गहन समीक्षा किया। प्रमुख सचिव ने शिक्षा विभाग के अध्यापकों को बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ आलोक सिंह, एडीएम आरपी मिश्र, उपजिलाधिकारी जय नारायन सचान, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, एक्सईएन विद्युत एसके सोनोदिया, आरईएस आशाराम वर्मा, एक्सईएन लोनिवि केजी सारस्वत, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव, जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।