फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नहर कटने से कई बीघा फसल जलमग्न

नहर कटने से कई बीघा फसल जलमग्न

Fri, 29 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
नहर कटने से कई बीघा फसल जलमग्न
जलालपुर। क्षेत्र के कोर्री गांव में तीन दिन पूर्व लाखापुर बिडोरी माइनर कटने से कई बीघा फसल जलमग्न हो गई है। गांव में पानी घुसने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। प्रशासन इस समस्या से बेखबर बना हुआ है। ग्राम पंचायत कोर्री के बलुआ गांव में बुधवार की रात को माइनर कट गया। जिससे पानी बस्ती में घुस गया है। जिससे घनश्याम गिरी, मंगला गिरी, शंकर जी का मंदिर समेत अन्य लोगों के घर पानी से घिर गया है। दो हैंडपंप पानी में घिरने से लोगों को पानी लेने व पशुओं को बांधने में दिक्कत हो रही है। गांव के शीतला गिरी, राकेश गिरी, जवाहर लाल, मानिक लाल, श्यामलाल, हीरालाल, हवलदार, रामलाल गिरी आदि का खेतो में बोया गया गेहूं व अन्य फसल पानी से डूब गया है। गांव वालों गुरुवार को कटी नहर को बांधने का काफी प्रयास किया। जब नहर नहीं बांध सके तो रात दस बजे लाखापुर जाकर राउटर को बंद किया गया। जिससे नहर का पानी आगे न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed