फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Fri, 29 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित
जौनपुर। कड़ाके की ठंड के चलते शुक्रवार को जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। पूरे दिन कोहरा छाया रहा। एक मिनट के लिए भी धूप नहीं निकली। ठंड के चलते बाजार में भी सन्नाटा छाया रहा। घने कोहरे के चलते सुबह सबसे अधिक परेशानी बच्चों को स्कूल जाने में हुई। कोहरे के बीच सर्द हवाओं के चलते और भी लोगों को मुश्किलें हुई। शुक्रवार को जिले में अधिकतम 23 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। ठंड और कोहरे के चलते लोग दफ्तर देरी से पहुंचे और शाम को बाजारों में जल्दी ही सन्नाटा पसर गया। लोग दिन भर यातो घरों में दुबके रहे या फिर अलाव से चिपके रहे। कोहरे के चलते रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। जौनपुर सिटी और भंडारी रेलवे जक्शन से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

कोहरे ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थाम दी है। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। दोपहर 12 बजे भी सड़क पर वाहन लाइट जलाकर चल रहे थे। दोपहर एक बजे के बाद कोहरे का असर कम जरूर हुआ लेकिन धूप नहीं निकल सकी। शाम को छह बजे के बाद से ही फिर कोहरे की चादर मोटी होने लगी। जिससे जरूरी काम से बाजार में निकले लोग जल्दी ही घर पहुंच गए और बाजारों में जल्दी सन्नाटा पसर गया। सबसे अधिक परेशानी साइकल और मोटरसाइकल से चलने वालों को हुई। ठंड के चलते लोगों के हाथ पांव भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे। प्रशासन का दावा है कि शहर समेत नगरपालिका और नगर पंचायतों में भी एक सौ से अधिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। लेकिन शहर में गिने चुने स्थानों पर ही अलाव जलवाया गया है। ठंड अधिक होने के बाद भी जिले में स्कूल कालेज अभी बंद नहीं किए गए है। सुजानगंज प्रतिनिधि के अनुसार ठंडक का प्रकोप बढ़ गया है लेकिन कस्बा में प्रशासन की तरफ से अभी तक अलाव जलवाने की व्यवस्था नही की गई । बक्शा, खुटहन, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर, खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार भी इलाके में अलाव की मुकम्मल व्यवस्था नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed