फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूविवि के छात्र एनसीसी से सीखेंगे अनुशासन

पूविवि के छात्र एनसीसी से सीखेंगे अनुशासन

Sat, 23 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
पूविवि के छात्र एनसीसी से सीखेंगे अनुशासन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में एनसीसी का प्रशिक्षण लेकर लाभ उठा सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में एनसीसी इकाई की स्थापना के लिए पहल शुरू कर दी है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सत्र से विश्वविद्यालय परिसर में एनसीसी का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में एनसीसी का संचालन होता है। कालेजों में छात्र संख्या के हिसाब से एनसीसी इकाई का आवंटन रक्षा मंत्रालय से किया जाता है। विश्वविद्यालय प्रशासन कैंपस में एनसीसी इकाई खोलने के लिए रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। संभावना जताई जा रही है कि अगले सत्र से परिसर में एनसीसी इकाई का संचालन शुरू हो जाएगा और यहां के विद्यार्थी एनसीसी का प्रशिक्षण लेकर कुशल नागरिक बनने के साथ आपात कालीन सैनिक के रूप में तैयार हो सकेंगे। जिले के कालेजों में करीब 60 यूनिट एनसीसी इकाई का संचालित हो रहे हैं। इसमें 98 बटालियन, 96 बटालियन और 5 यूपी कंपनी यूनिट शामिल हैं। इकाइयों के संचालन के लिए सीओ, कर्नल, लेफ्टिनेंट समेत अन्य पदों के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाता है। इन्हीं अधिकारियों की देखरेख में इकाइयों का संचालन होता है। बी और सी प्रमाणपत्र प्राप्त कैडेटों को सेना की भर्ति में विशेष छूट मिलता है। इसकी वजह एनसीसी में दाखिला लेने में छात्र रुचि लेते हैं। परिसर में एनसीसी यूनिट खोलने से पहले अधिकारियों की तैनाती करनी होगी। इसके लिए भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में एनसीसी इकाई खोलने के लिए रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय में एनसीसी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed