{"_id":"5a3ab50d4f1c1ba12d8b9dfc","slug":"15137970285-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने गिरा दी सतर फीट बाउंड्री, एसओ ने पीड़ित का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने गिरा दी सतर फीट बाउंड्री, एसओ ने पीड़ित का किया चालान
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर थाना क्षेत्र के रैभानीपुर गांव में बदमाशों ने 17 दिसंबर की रात्रि 12 बजे केशव देव तिवारी की दीवार बम फोड़कर कर गिरा दी। विरोध करने पर 67 वर्षीय केशव देव और उनकी पत्नी को बेरहमी से पीटा। रात में ही पीड़ित ने एसओ को सूचना दी। एसपी के कहने पर उन्होंने पीड़ित पक्ष को भी थाने में बंद कर दिया। बुधवार की शाम केशव देव तिवारी ने एसपी से अपनी पीड़ा बताई तो एसपी ने बदलापुर पुलिस को डकैती समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।
केशव देव तिवारी का आरोप है कि उनका गांव के ही कुछ लोगों से जमीन संबंधी विवाद है। इसी विवाद को लेकर 20-25 लोग 17 दिसम्बर की रात 12 बजे हथियारों से लैस होकर उनके गांव पहुंचे और बम मारकर सत्तर फीट लंबी दीवार गिरा दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह अपनी पत्नी राजदेई को लेकर रोकने पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह से मारा। पत्नी के गले से सोने की चैन छीन ली। यह बात उन्होंने एसओ को बताया तो उन्होंने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को थाने लाकर शांतिभंग में चालान कर दिया। बुधवार को एसपी आवास पर आकर उन्होंने अपनी फरियाद सुनाई जहां एसपी केके चौधरी ने बदलापुर पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि मामला विवादित है। इस प्रकरण में कार्रवाई होगी।