फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   क्रय केंद्र पर नहीं हो रही तौल, सूख रहा गन्ना

क्रय केंद्र पर नहीं हो रही तौल, सूख रहा गन्ना

Wed, 20 Dec 2017 12:08 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर नहीं हो रही तौल, सूख रहा गन्ना
क्रय केंद्र पर तौल बंद, गन्ना डंप
खुटहन। क्षेत्र के गुलालपुर में स्थापित गन्ना क्रय केंद्र पर तौल न होने से किसानों का सैकड़ों कुंतल गन्ना सूख रहा है जिससे किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैक्टर पर गन्ना लादकर आ रहे किसानों को तौल न होने के कारण लौटना पड़ रहा है। यह समस्या क्रय केंद्र पर तौल कर रखे गए गन्ना का उठान न होने के कारण पैदा हुई है। गन्ना से क्रय केंद्र पट जाने के कारण अब गन्ना रखने की जगह नहीं बची है जिससे तौल का कार्य बंद है। किसानों से अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

गन्ने की खरीद के लिए पहले करीब बीस-तीस किलोमीटर दूर शाहगंज या मेहरावां में क्रय केेंद्र खोला जाता था जिससे किसानों को परेशानी होती थी। किसानों की सहूलियत के लिए इस बार गुलालपुर में गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। इसको लेकर गन्ना किसान इस बात को लेर खुश हुए कि अब गन्न तौल नजदीक ही हो जाएगा और समय और ट्रांसपोर्ट खर्च कम लगेगा। गुलालपुर क्रय केंद्र पर पहली दिसंबर से गन्ने की खरीद शुरू हुई। किसान गन्ना लेकर आते गए और तौल होती गई लेकिन गन्ने का उठान नहीं होने से तौल केंद्र के आसपास का पूरा क्षेत्र गन्ने से पट गया है और अब गन्न रखने की जगह नहीं बची है। इसके चलते गन्ना की तौल बंद है। कई किसान यहां गन्ना रखकर तौल शुरू होने का इंतजार एक सप्ताह से कर रहे हैं। मंगलवार को क्रय केंद्र पर गन्ना तौल के लिए ट्रैक्टर पर गन्ना लादकर पहुंचे किसान विनय मिश्रा, सुभाष सिंह, बब्लू सिंह, सुखराम यादव, राजेन्द्र गुप्ता, विनय प्रजापति समेत अन्य कई किसानों को गन्ना लेकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि गन्ना तौल नहीं होने से गन्ना सूख रहा है जिससे उसका वजन कम होने से नुकसान हो रहा है। आसपास करीब 20 ट्रैक्टर ट्राली गन्ना लादकर छोड़ दी गई है। किसानों ने बताया कि अंबेडकर नगर चीनी मिल की ओर से सर्वे कराकर किसानों के नाम से पर्ची एक माह पूर्व जारी की गई। अब तौल न होने के कारण कई किसानों की पर्ची की समय सीमा भी समाप्त हो गई। ऐसे में तौल शुरू होने पर भी उन्हें दूसरी पर्ची लेनी पड़ेगी। नया पर्चा बनवाने के लिए किसान को अंबेडकर नगर जाना होगा। विभागीय उदासीनता के चलते किसानों के लिए गन्ने की फसल घाटे का सौदा साबित हो रहा है। क्रय केंद्र के तौल प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि गन्ना उठान के लिए ट्रक भेजने की मांग कई बार ठेकेदार से की गई है। हर बार ट्रक भेजने का आश्वासन मिल रहा है। मैदान में तौलकर छोड़ा गया गन्ना उठा लिया जाएगा तो तौल फिर शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed