{"_id":"5a395a204f1c1bc9678c2d9a","slug":"151370821320-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने लगाया जाम
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
जेसीए चौराहे पर चक्काजाम करते छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग लेकर टीडी कालेज के छात्रों ने मंगलवार को जेसीज चौराहे पर मंगलवार को 12 से ढाई बजे तक कुल ढाई घंटे चक्काजाम किया जिससे आवागमन ठप रहा। जाम के चलते आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त हुआ। उधर, एहतियात के तौर टीडी कालेज परिसर में पुलिस बल और पीएसी को तैनात किया गया जिससे परिसर पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गया है। प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह माहौल ठीक न होने के कारण दो जनवरी तक महाविद्यालय बंद कर दिया है।
टीडी कालेज छात्रसंघ चुनाव के लिए हुए नामांकन में छात्रनेता गौरव सिंह का नामांकन दाखिल नहीं किया गया था। इस मामले में प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों को दी गई धमकी के बाद प्राचार्य ने टीडी कालेज छात्रसंघ का चुनाव को निरस्त कर दिया। उन्होंने धमकी देने वाले छात्रनेता के खिलाफ लाइन बाजार थाने में केस भी दर्ज कराया है। मंगलवार को छात्रनेता पहले प्राचार्य आवास पर गए जहां उन्होंने प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कालेज परिसर में गए तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इससे नाराज होकर छात्र नेता शशांक सिंह शानू, अनीषा यादव, शिवम सिंह गौड़ा, मंगल शुक्ल, सुजीत आदि छात्र नेताओं के नेतृत्व में छात्रों ने जेसीज चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम करीब ढाई घंटे तक चला जिससे आवागमन ठप रहा। इसकी जानकारी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रभुषण वर्मा पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने प्राचार्य को लिखा वह पत्र भी छात्रों को दिखाया जिसमें उन्होंने लिखा है कि छात्रसंघ चुनाव निरस्त होने से छात्रों में आक्रोश है। छात्रों का प्रत्यावेदन चुनाव कराने के संबंध में भेजा जा रहा है। इसका निस्तारण सुनिश्चित करें ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा न होने पाए। इस पत्र पर सीओ नृपेन्द्र का भी हस्ताक्षर है। पत्र दिखा कर उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। उधर, प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने पहले ही कालेज को दो जनवरी तक के लिए बंद कर दिया।
उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को बैठक कर छात्रसंघ चुनाव निरस्त करने की निंदा की है। प्रांत प्रमुख रमेश यादव ने कहा है कि चुनाव निरस्त करना प्राचार्य की प्रशासनिक क्षमता की कमी को दर्शाता है। बैठक में सचिन तिवारी ने कहा कि इस संबंध में राज्यपाल एवं कुलपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संचालन नगर मंत्री विशाल सिंह ने किया।