{"_id":"5a380c694f1c1bb34a8b71dd","slug":"151362278118-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, छह घायल
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटे ट्रैक्टर में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के शाहगंज और चंदवक थाना क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर सोमवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार आढ़ती की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। चंदवक के जमुनीबारी गांव के पास आटो रिक्शा पलटने से उसमें सवार छह लोग जख्मी हो गए।
शाहगंज: सरपतहां थाना क्षेत्र के गजरिया गांव निवासी चंद्रदेव यादव (50) की नई सब्जी मंडी में आढ़त है। सोमवार दोपहर वह दुकान पर काम निपटाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। दादर पुल से सुल्तानपुर बाईपास तिराहे पर पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे भारत पेट्रोलियम के टैंकर की चपेट में आने उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर छोड़ चालक फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टैंकर को को कब्जे में ले लिया है। डोभी: चंदवक बाजार से सवारी लेकर पतरही जा रहा आटो रिक्शा जमुनीबारी गांव के पास बोलेरो की चपेट में आने से पलट गया। उसमें सवार सिंटू पाल निवासी चकरपानपुर, सरिता सिंह पत्नी हरिनारायण सिंह निवासी चिटको व उनकी सास अभिराजी देवी तथा बेटी दिव्या सिंह घायल हो गई। आटो चालक मनोज प्रजापति को भी चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल सरिता सिंह व चालक को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । घनश्यामपुर: बदलापुर से सवारी लेकर बहरीपुर जा रही जीप जैसे ही तियरा मोड़ पर पहुंची थी कि सामने से आ रही पिकअप से आमने- सामने भिड़ंत हो गई। जिससे जीप में सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है ।
उधर, केराकत कोतवाली के घुरहूपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर सामने से आ रहे वाहन को पास देने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलट गया और उसके आग लग गई। ग्रामीणों और स्कूली छात्रों की मदद से आग पर काबू पाया गया। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी राजेश यादव का ट्रैक्टर लेकर चालक मिट्टी लादने घुरहूपुर गांव जा रहा था। वह घुरहूपुर के पास पहुचा था तभी सामने से आ रहे वाहन को पास देने के चक्कर में चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर खाई में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर के इंजन में लगी आग को लोगों ने मिट्टी और बालू की मदद से बुझाया।