{"_id":"5a35669e4f1c1b9f678c1bf8","slug":"15134492631-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनय तिवारी की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनय तिवारी की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी
Sun, 17 Dec 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
मुगरडीह में विनय तिवारी के परिवार वालों को सांत्वना देते नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश तिवारी
Link Copied
मुंगराबादशाहपुर। नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश यादव ने शनिवार को मुगरडीह गांव नईबाजार में बदमाशों से मुठभेड़ में मारे गए विनय तिवारी के परिजनों मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होने विनय तिवारी की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रपति से पुरस्कार दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि प्रदेश सरकार इसकी पहल कर रही है। साथ ही साथ पत्नी को सरकारी नौकरी व मुख्यमन्त्री राहत कोष से यथासम्भव मदद दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी , जौनपुर के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह , संतोष मिश्र , शंकर िगरी , राजू दादा , आलोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद थे । उल्लेखनी है कि सोमवार को एलआईसी एजेंट को गोली मारकर 1.10 लाख रू पए लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों से विनय तिवारी जान की परवाह किए बिना ही भिड़ गए थे। बदमाशों ने विनय को गोली मार दी थी। जिससे मौके पर ही इस बहादुर युवक की जान चली गई। विनय ने अपनी जान भलो ही गंवा दी लेकिन उनकी बहादुरी की वजह से ही आस पास के लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया था। बदमाशों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। लूट की लूट के रूपये भी बच गए और बदमाश भी पकड़ लिए गए है। घटना के बाद से ही विनय की बहादुरी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। इसके पहले सांसद केपी सिंह और कई अन्य जनप्रतिनिधि भी उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।