{"_id":"5a3566974f1c1bb34a8b69c8","slug":"151344925612-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री सुविधा समिति के सदस्यों ने परखी स्टेशन की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री सुविधा समिति के सदस्यों ने परखी स्टेशन की व्यवस्था
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करती टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। रेल मंत्रालय भारत सरकार की यात्री सुविधा समिति के सदस्यों ने शनिवार को एडीआरएम के साथ जफराबाद, जौनपुर, भंडारी और शाहगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। सदस्यों ने पेजयल, शौचालय, ओवरब्रिज, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, सफाई की स्थिति देखी और यात्री सुविधाओं में सुधार लाने का निर्देश एडीआरएम को दिया। रेलवे स्टेशनों पर सफाई की व्यवस्था ठीक न होने पर टीम ने नाराजगी जताई और प्लेटफार्म पर कूड़ा दान रखवाने का निर्देश दिया। साथ ही जौनपुर जंक्शन पर एक और ओवरब्रिज बनवाने का भरोसा दिया।
एडीआरएम विनीत श्रीवास्तव रेल मंत्रालय की यात्री सुविधा समिति के सदस्य सुधीर कुमार मिश्र और रामअधीन सिंह के साथ जफराबाद व शाहगंज स्टेशन पर पहुंचे। यहां फैली गंदगी देखकर नाराजगी जताई। सदस्यों ने जफराबाद जंक्शन पर शौचालय, पानी, बिजली व ओवरब्रिज और सफाई का जायजा लिया। एडीआरएम ने स्टेशन मास्टर कौशल किशोर सेठ को महिलाओं के लिए शौचालय बनवाने का निर्देश दिया। इस दौरान जज सिंह अन्ना ने यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग ज्ञापन सौंपकर की। इसके बाद एडीआरएम सदस्यों के साथ जौनपुर जंक्शन पहुंचे जहां यात्रियों से सुविधाओं को लेकर बात की। टीम ने स्टेशन पर प्लेटफार्म, किचन व महिलाओं के लिए बने वेटिंग रूम का भी जायजा लिया। यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए एडीआरएम ने एक और ओवरब्रिज तथा महिलाओं के लिए अलग से रिजर्वेशन काउंटर बनवाने का भरोसा दिया। इसके बाद शाहगंज स्टेशन पहुंचे एडीआरएम ने स्टॉल पर उपलब्ध सामान के मूल्य को रेट लिस्ट से मिलाया। स्टेशन पर शौचालय की स्थिति खराब पाई गई। एडीआरएम ने दो महीने के शौचालय दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। रेलवे कालोनी वार्ड के सभासद विवेक अस्थाना ने पत्रक देकर कालोनी की जर्जर सड़कों की मरम्मत नगर पालिका परिषद की ओर से कराने की अनुमति मांगी। सभासद अर्पित जायसवाल ने पत्रक देकर टाटा अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को शाहगंज स्टेशन पर ठहराव की मांग की। इस अवसर पर डीसीएम एमएल मीणा, स्टेशन अधीक्षक आरपी राम, आरपीएफ प्रभारी कुंवर शाह, उमेश अग्रहरि, रणजीत यादव आदि मौजूद रहे।