फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाकियू ने ब्लाक परिसर में किया प्रदर्शन

भाकियू ने ब्लाक परिसर में किया प्रदर्शन

Sat, 16 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने ब्लाक परिसर में किया प्रदर्शन
बरसठी। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ब्लाक परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों की समस्याएं दूर करने की मांग की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू नेताओं ने कहा कि कई गांवों के कोटेदार खाद्यान्न की कालाबाजारी कर रहे हैं। धान क्रय केंद्र सभी जगह नहीं खोले गए जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्र खोला जाए ताकि किसान धान बेच सकें। उन्होंने किसानों को जैविक खाद उपलब्ध कराने, किसानों को मुफ्त बिजली देने, बिजली दरों में वृद्धि बंद करने, राजापुर गांव में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की जांच कराने, 2011 में बनाई गई बीपीएल सूची से अपात्रों का नाम हटाकर पात्रों का नाम जोड़ने, वृद्धा, विकलांग पेंशन देने, सभी ग्राम सभाओं में शौचालय बनवाने, बघनरी गांव में ग्राम सभा की भूमि से कब्जा हटानेे की मांग की। उन्होंने बरसठी के राजापुर, बघनरी, परियत गांवों में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग की। बीडीओ के नहीं आने पर जेई एमआई विजय सिंह को ज्ञापन सौपा। इस मौके पर किसान यूनियन के अमरनाथ, शोभनाथ, नन्हे गौतम, महेश हरिजन, बबिता, चंपा देवी, निर्मला देवी, शकुंतला, आरती, सुलेखा, शांति देवी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed