{"_id":"5a3419be4f1c1b9f678c18c5","slug":"15133640462-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि के कर्मचारियों ने वरिष्ठता सूची को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि के कर्मचारियों ने वरिष्ठता सूची को लेकर दिया धरना
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वरिष्ठता सूची नहीं बनाने को लेकर नाराज वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने शुक्रवार को हंगामा किया। कर्मचारियों ने परीक्षा नियंत्रक का घेराव कर धरना दिया और वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग की। आरोप लगाया कि अधिकारियों की उदासीनता के चलते 42 कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची अभी तैयार नहीं की गई है। कर्मचारियों ने विवि प्रशासन के कार्यों पर नाराजगी जताई।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने परीक्षा नियंत्रक का घेराव कर नारेबाजी की। इसके बाद भी उनकी बात नहीं सुनी गई तो धरने पर बैठ गए। धरना सभा में संघ के अध्यक्ष अमलदार यादव ने कहा कि वरिष्ठता निर्धारण के लिए 42 कर्मचारी इंतजार कर रहे हैैं लेकिन वरिष्ठता सूची तैयार नहीं की र्गई। आरोप लगाया कि 6 माह से 42 कर्मचारियों की वरिष्ठता निर्धारण के लिए फाइल अधिकारी के यहां पड़ी है। न तो फाइल अग्रसारित की जा रही है और न तो कोई कार्यवाही की गई। सत्यप्रकाश कश्यप ने कहा कि उनकी सेवानिवृत्ति 31 दिसंबर को होनी है। इससे पहले सूची तैयार नहीं की गई तो वे तल्ख आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। महामंत्री डा. स्वतंत्र कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश 2014 में लिपिक पद पर सत्यप्रकाश कश्यप को रखा गया लेकिन वरिष्ठता की सूची अभी तक नहीं बनी। उपाध्यक्ष शहनवाज खां ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी हित पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। संयुक्त मंत्री कुंवर भारत सिह ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होगी तबतक धरना जारी रहेगा। परीक्षा नियंत्रक ने वरिष्ठता सूची के निर्धारण की फाइल कुलपति से अग्रसारित कराने की बात बताई। इसके बाद धरना खत्म हुआ।