{"_id":"5a32c2a94f1c1b6e468ba6de","slug":"151327621618-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडी कालेज में चुनाव के लिए अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीडी कालेज में चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद टीडी कालेज में प्रचार करते छात्रनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना गुरुवार को अधिसूचना जारी हो गई। छात्रसंघ चुनाव के लिए 17 दिसंबर को सुबह 11 से दो बजे तक नामांकन कराया जाएगा। 12 जनवरी को मतदान होगा।
टीडी कालेज में गुरुवार को हुई बैठक में चुनाव तैयारी पर चर्चा की गई। इस दौरान डॉ. पीपी सिंह चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। डॉ. रजनीश सिंह, डॉ. रामआसरे सिंह और एसपी सिंह सहायक चुनाव अधिकारी नामित किए गए हैं। चुनाव अधिकारी डा. पीपी सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दो बजे तक कराया जाएगा। 18 दिसंबर को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। 19 दिसंबर को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 12 जनवरी को चुनाव कराया कराया। मतदान के बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। नामांकन के लिए प्रत्याशियों को आधार कार्ड, हाईस्कूल का प्रमाणपत्र, फीस रसीद और अंतिम डिग्री का प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है। प्रत्याशियों को चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह से अनुपालन करना होगा। जो प्रत्याशी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करता है उसका पर्चा निरस्त कर दिया जाएगा।