{"_id":"5a32c29c4f1c1b4e718b9233","slug":"15132762037-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस में सुरक्षा के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस में सुरक्षा के लिए सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। रहमानिया सीरत कमेटी की ओर से नगर के डढ़ियाना टोले में जलसा यौमुन्नबी का आयोजन 17 और 18 दिसंबर को किया गया है। जुलूस में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए रहमानिया सीरत कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे गए पत्रक में जुलूस वाले रास्ते की सफाई कराने और छुट्टा जानवरों को रोकने की व्यवस्था करने की मांग की गई है। जुलूस में चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश की व्यवस्था के लिए बिजली आपूर्ति को बहाल रखने की मांग की गई है। कमेटी के अध्यक्ष रेयाजुद्दीन ने बताया कि शाही जामा मस्जिद से मगरिब की नमाज के बाद शाम छह बजे जुलूस उठेगा और अपने कदीमी रास्तों से होते हुए रौजाए कदम रसूल पर सम्पन्न होगा। जुलूस का सिलसिला सारी रात चलेगा। प्रतिनिधि मंडल में सलीमुल्लाह, साजिद अलीम, डा. अर्शी नवाज, हफीज शाह, नदीम, आसिफ आदि मौजूद थे।