{"_id":"5a298af34f1c1b7a548c1973","slug":"151267212113-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बोर्ड परीक्षा केंद्रों की फाइनल नहीं हुई सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बोर्ड परीक्षा केंद्रों की फाइनल नहीं हुई सूची
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों की अभी तक सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। समिति की बैठक में निर्णय के बाद ही सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। दागी कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर विद्यालय संचालकों में काफी आक्रोश है। 219 विद्यालय संचालकों ने बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सवाल उठाएं हैं।
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 239 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से कुछ परीक्षा केंद्र ऐसे हैं जिनके ऊपर नकल कराने का आरोप है। नकल कराने के आरोप में इन्हें काली सूची में डाल दिया गया था। बावजूद इसके इन कालेजों को परीक्षा केंद्र बना दिया। परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद से कालेज संचालकों में हड़कंप मचा है। 219 विद्यालयों के प्रधानाचार्यो ने परीक्षा केंद्रों पर सवाल उठाया है। कालेज संचालकों का आरोप हैं कि जो परीक्षा केंद्र मानक पूरा नहीं करते उन्हें भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। जहां छात्रों को बैठने के सीट नहीं उन्हें भी मानक से अधिक छात्र आवंटित कर दिए गए। कालेज संचालकों ने जब विरोध किया तो जिला प्रशासन ने तहसील स्तर पर बने परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट मांग ली। सभी तहसीलों से रिपोर्ट डीएम और डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध करा दिया है लेकिन अभी तक परीक्षा केंद्रों पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल नहीं होने से केंद्र व्यवस्थापक भी दुबिधा की स्थिति में हैं। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण जिला स्तर पर नहीं हुआ है। जिसके कारण दागी कालेज भी परीक्षा केंद्र बन गए है।
डीआईओएस उमेश शुक्ल ने कहा कि परीक्षा केंद्र की रिपोर्ट सभी तहसीलों से मंगा ली गई है। कुछ विद्यालयों से आपत्तियां भी आई हैं। जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति की बैठक में आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में बैठक होनी है। समिति के निर्णय के बाद ही परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।