{"_id":"5a2983a14f1c1b0d698c092d","slug":"151267024715-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव का प्रार्थना पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव का प्रार्थना पत्र
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सिकरारा के पूर्व ब्लाक प्रमुख समरनाथ यादव ने गुरुवार को मौजूदा ब्लाक प्रमुख सैदनपुर निवासी विजय यादव के खिलाफ 53 सदस्यों का हस्ताक्षर युक्त अविश्वास प्रस्ताव का प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। उधर, ब्लाक प्रमुख विजय यादव ने भी अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर दावा किया है कि 50 बीडीसी सदस्यों ने उनके पक्ष में हलफनामा दिया है। वह सदस्यों की परेड भी करा सकते हैं।
सिकरारा में कुल 91 बीडीसी सदस्य थे। जिसमें से एक सदस्य की मौत हो चुकी है जबकि एक बीडीसी सदस्य की नौकरी लगने के कारण उसने पद से इस्तीफा दे दिया है। मौजूदा समय में ब्लाक प्रमुख को लेकर 89 सदस्य हैं। सिकरारा के मौजूदा ब्लाक प्रमुख विजय यादव पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी हैं और उन्हें ब्लाक प्रमुख बनाने में धनंजय सिंह का अहम रोल रहा है। सिकरारा के पूर्व ब्लाक प्रमुख समरनाथ यादव 89 में से 56 बीडीसी सदस्यों का हस्ताक्षर युक्त अविश्वास प्रस्ताव का प्रार्थना पत्र लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना पत्र को जिलाधिकारी को सौंपा। उधर ब्लाक प्रमुख विजय यादव ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में इस बात का दावा किया है कि समरनाथ यादव की ओर से जो प्रार्थनापत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया है उसपर कई सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर हैं।