फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी

ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी

Thu, 07 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी
खुटहन के बाद अब सिकरारा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी हो चुकी है। 53 बीडीसी सदस्यों के हलफनामा के साथ बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य समरनाथ यादव कलेक्ट्रेट पहुंचे। हालांकि जिलाधिकारी से मुलाकात न हो पाने के कारण वह अपने समर्थकों के साथ लौट गए। संभावना है कि अविश्वास प्रस्ताव का प्रार्थना पत्र गुरुवार को जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन

मौजूदा समय में सैदनपुर गांव निवासी विजय यादव सिकरारा के ब्लाक प्रमुख हैं। ब्लाक प्रमुख के सामान्य चुनाव में उनके सामने पूर्व ब्लाक प्रमुख समरनाथ यादव मामूली मतों से चुनाव हार गए थे। उनका कहना है कि सिरकार में कुल 91 बीडीसी सदस्य थे। जिसमें से एक सदस्य की मौत हो गई जबकि एक की नौकरी लग जाने के कारण पद से स्तीफा दे दिया है। मौजूदा समय में कुल 89 सदस्य हैं। जिसमें से 53 बीडीसी सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख के क्रिया कलपों से असंतुष्ट होकर अविश्वास प्रस्ताव के लिए हलफनामा दिया है। बुधवार को अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे तो पता चला कि डीएम के बाहर होने के कारण आज मुलाकात संभव नहीं है। उनके साथ यहां बीडीसी सदस्य प्रेमशीला, उर्मिला व डिंपल यादव आदि मौजूद थीं। पूर्व ब्लाक प्रमुख समरनाथ यादव ने कहा कि वह गुरुवार को जिलाधिकारी को ब्लाक प्रमुख सिरकारा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का प्रार्थना पत्र सौंपेंगे। उल्लेखनी य है कि इसके पहले जिले में खुटहन ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed