फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मौखिक परीक्षा में होगी खानापूरी

मौखिक परीक्षा में होगी खानापूरी

Thu, 07 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
मौखिक परीक्षा में होगी खानापूरी
माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में होनी हैं। विद्यालय समय से कोर्स पूरा करने के साथ प्रैक्टिकल परीक्षा की तैयारी में भी जुटे हैं। हालांकि अधिकांश विद्यालयों में छात्रों को प्रैक्टिकल के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। कहीं लैब नहीं है तो कहीं लैब में केमिकल का अभाव है। कालेज संचालक प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर खानापूर्ति कर मौखिक परीक्षा के काम चलाएंगे। बिना लैब के ही शिक्षा विभाग वैज्ञानिकों की फौज तैयार करने का दावा कर रहा है। कुछ विद्यालयों में छात्रों को केमिकल की जानकारी भी नहीं है। प्रैक्टिकल करना तो दूर की बात है। कुछ एडेड कालेजों की भी हालत दयनीय है। जहां प्रैक्टिकल के लिए कभी लैब खुलती ही नहीं है। स्ववित्तपोषित कालेज भी किसी तरह खानापूर्ति कर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के 168 कालेजों में विज्ञान की पढ़ाई होती है। इसमें 43 स्ववित्तपोषित और 125 एडेड विद्यालय हैं। इनमें से कुछ बड़े विद्यालयों को छोड़कर शेष की हालत एक जैसी है। प्रैक्टिकल के नाम पर खानापूर्ति करना विद्यालयों की नीयत बन चुकी है। कुछ ही विद्यालयों में छात्रों को लैब में प्रैक्टिकल करना नसीब होता है। शेष विद्यालयों में प्रैक्टिकल की जगह मौखिक परीक्षा से ही काम चल जाता है। प्रैक्टिकल के आने वाले परीक्षक को भी अपने हिसाब से विद्यालय संचालक मैनेज कर लेते हैं। जबकि छात्रों से प्रैक्टिकल के नाम पर फीस भी वसूल ली जाती है। प्रैक्टिकल में पास कराने के लिए भी पैसा वसूल दिया जाता है।
विज्ञापन

कोट---
विद्यालय में स्थापना के समय से लैब बनी है। साइंस में करीब एक हजार छात्र है। थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल के लिए भी व्यवस्था की गई है। नियमित प्रैक्टिकल कराया जाता है। साइंस के शिक्षक विषयवार प्रैक्टिकल कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय चौबे, प्रधानाचार्य किसान आदर्श इंटर कालेज प्रतापगंजजौनपुर
कोट---

विज्ञान के जितने विद्यालय हैं उन्हें लैब बनवाने के बाद ही साइंस की मान्यता दी जाती है। विज्ञान की पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल की समय सारिणी बनती है। उसी हिसाब से पढ़ाई होती है। यदि कोई विद्यालय प्रैक्टिकल नहीं कराता है तो वह अपराधी है। किसी छात्र अथवा अभिभावक ने इसकी शिकायत नहीं है। संज्ञान में आने पर कार्रवाई की जाएगी।
उमेश शुक्ल जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed