फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस 20-43-02

विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस 20-43-02

Thu, 07 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस 20-43-02
विश्व हिन्दू परिषद, बरजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस पर शोभायात्रा निकाली। इसके साथ ही शहर व ग्रामीण इलाकों में अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद जंघई के 25 वर्ष पूरा करने पर कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकाली जो जंघई बाजार से होते हुए पुन: बाजार पहुंची। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में जंघई शाखा के 25 वर्ष पूरा होने पर कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकाली जो रामजानकी मन्दिर पर पहुंचकर समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के जयकारे लगाए। मुख्य अतिथि जिला गंगापार उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्र व जिला सहमंत्री अनिल तिवारी, महेंद्र मौर्या, जिला संयोजक भपेंद्र, अशोक दूबे, अभिषेक पाण्डेय, परमिल दूबे, चंचल शुक्ल, आकाश दूबे, पंकज मिश्र, धीरज, गणेश, संजय, कुलदीप जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, नीरज सिंह, मोनू पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस पर शोभा यात्रा निकाली। विहिप के जिलाध्यक्ष रामसहाय पाण्डेय के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बरौली गांव स्थित शिशु मंदिर पर भगवान श्री राम की विधि-विधान से पूजा अर्चन किया। इसके बाद विद्यालय परिसर से शोभा यात्रा निकालकर पूरे कस्बे का भ्रमण किया। संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि छह दिसंबर को शौर्य दिवस की 25वीं वर्षगांठ को आज सिल्वर जुबली के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर योगेश तिवारी, प्रमोद मिश्र, राजनाथ उपाध्याय, महेंद्र शुक्ल, अश्वनी सिंह, गौरव सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, मिथिलेश सिंह, आरके उपाध्याय, लालमणि पांडेय, माताफेर उपाध्याय, कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार, बजरंग दल के सदस्यों ने विभाग सह संयोजक राजकुमार पटवा के नेतृत्व में शौर्य दिवस मनाया। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली जो चुंगी चौराहे से मंगल बाजार, सराय होते हुए कोतवाली के पास स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ। अस्त्र-शस्त्र से सुसज्जित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर रवि पटवा, रवि मोदनवाल, लवकुश, विकास अग्रहरि, सन्तोष तिवारी, बजरंगी, विजयानन्द चौबे आदि शामिल रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed