फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डाक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

डाक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Wed, 29 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
डाक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
प्रधान डाकघर परिसर में मांगों को लेकर धरना देते डाककर्मी
जौनपुर। डाक घर की लघु बचत योजना बैंकों को सौंपने समेत सरकार की कई नीतियों के विरोध में आंदोलित डाक कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रधान डाकघर पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे बेमियादी हड़ताल पर जाने के लिए विवश होंगे। डाककर्मियों ने प्रधान मंत्री को संबोधित पत्रक डाक अधीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के आह्वान पर दो दिवसीय आंदोलन के पहले दिन डाक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। प्रधान डाकघर पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया। धरना सभा को संबोधित करते हुए मंडलीय सचिव रामउजागिर यादव ने कहा कि सभी संवर्गों में तमाम पद खाली पड़े हैं लेकिन सरकार उनपर नई भर्ती करने से कतरा रही है। मामूली मानदेय पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से किसी तरह विभाग का काम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई योजना के नाम पर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 20 दिसंबर को परिमंडल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की तैयारी की गई है। 12 से 16 फरवरी तक संसद भवन के सामने पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन होगा। बात नहीं बनी तो फिर अनिश्चित कालीन हड़ताल होगी। राजेश कुमार सिंह, हरिशंकर यादव ने भी धरना सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक में कहा गया है कि आउटसोर्सिंग, निजीकरण औद्योगीकरणऔर नई योजना के नाम पर कर्मचारियों का शोषण बंद करने की मांग की गई है। साथ ही सभी संवर्ग में कैडर, रीस्ट्रक्चरिंग योजना को लागू करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, पांच दिन का कार्यदिवस लागू करने की भी मांग की गई है। डाक कर्मचारियों ने डाकघर की लघु बचत योजना को बैंकों को सौंपने का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed