फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1,87,704 vehicle fines in 7 months, most actions taken for not wearing a helmet

Jaunpur News: 7 महीने में 1,87,704 वाहनों का चालान, सबसे ज्यादा बिना हेलमेट पर कार्रवाई

Mon, 31 Aug 2026 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
1,87,704 vehicle fines in 7 months, most actions taken for not wearing a helmet
पालिटेनिक चौराहा पर बिना हेलमेंट के बाइक सवार।
जौनपुर।
विज्ञापन

यातायात विभाग के तमाम प्रयास और सख्ती के बाद भी वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बीते सात महीने में 1,87,704 वाहनों का चालान किया गया है। इसमें बिना हेलमेट के 1,36,508, ट्रिपलिंग करने पर 12,255 वाहनों का चालान काटा गया है। पुलिस प्रशासन के लाख दावों के बाद भी बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों पर लगाम नहीं लग रही है। भारी भरकम जुर्माना भी लगाया जा रहा है। इसके बाद भी लोग नियम तोडने से परहेज नहीं कर रहे हैं। उन्हें न तो जिदंगी की डर है और न ही जुर्माना भरने का। सड़कों पर फर्राटा भर रहे दोपहिया वाहन नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे है, वहीं, एक बाइक में तीन लोग सफर कर रहे हैं। इस वजह से दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। शहर में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने में बाइक सवार आगे हैं। यातायात विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक यातायात नियमों की अनदेखी में युवा आगे है। 80 से 85 फीसदी युवाओं का चालान काटे गए है। जनवरी से लेकर जुलाई माह तक बिना हेलमेट के 1,36508, तीन सवारी पर 12,255, सीट बेल्ट के 3778, मोबाइल प्रयोग में 707,अवैध पार्किंग में 21638, दोषपूर्ण नंबर प्लेट में 1837, ओवर स्पीड में 1185, मदिरापान में 89, जातिसूचक पद सूचक में 17, काली फिल्म में 26 कुल 1,87704 चालान हुए है। इसके अलावा यातायात नियमों के खिलाफ 313 वाहनों को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed