{"_id":"5a171c994f1c1bb6678bd9a7","slug":"151146420420-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर और ज्वेलरी की दूकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर और ज्वेलरी की दूकान से लाखों की चोरी
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरकोनी/सिकरारा। जलालपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में स्थित एक मकान और सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार में स्थित आभूषण की दुकान का बुधवार की रात ताला तोड़कर चोर नकद समेत लाखों का माल उठा ले गए।
जलालपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी भागवत पांडेय के घर पर बुधवार की रात सिर्फ दो महिलाएं मौजूद थीं। एक महिला घर के बरामदे में सो रहीं थी जबकि दूसरी घर के एक कमरे में सो रही थी। रात में चोर छत के रास्ते सीढ़ी से आंगन में उतर गए और जिस कमरे में महिला सो रही थी उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद बगल के दो कमरों का ताला तोड़कर चोर अटैची और आलमारी से सोने की दो चेन, कपड़े समेत अन्य कीमती जेवरात समेट ले गए। चोरी गए माल की कीमत करीब दो लाख से अधिक बताई गई है। कमरे में सो रही महिला भोर में बाहर निकलना चाही तो देखा उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है। उसने शोर किया तो आस पास के लोग आ गए। बाहर सो रही महिला ने आकर कमरे का दरवाजा खोला। अगल बगल के कमरों की हालत देख लोग सन्न रह गए। दोनों कमरों में रखा कीमती सामान गायब थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
उधर, सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार में बुधवार की रात आभूषण की दुकान में पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर ने हजारों रुपये का आभूषण व नगदी उठा ले गए। बाजार निवासी संगम लाल सोनी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सुबह 8:30 बजे वह दुकान खोला तो देखा कि उसके दस जोड़ी पायल, पांच हजार रुपये कीमत की चांदी की कील, इतनी ही कीमत की चांदी के जेवर और नकदी गायब था। पीछे के दोनों दरवाजे टूटे हुए थे। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।