{"_id":"5a14722a4f1c1bf4688bc99a","slug":"151128949919920-892-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"920 में से 892 मतदान कार्मिकों ने लिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
920 में से 892 मतदान कार्मिकों ने लिया प्रशिक्षण
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले की तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में होने वाले मतदान के लिए मंगलवार दो दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन टीडी इंटर कालेज के ठाकुर मारकंडेय सिंह सभाकक्ष में 892 मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण लिया। 28 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। पहले दिन 920 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना था।
प्रशिक्षण के दौरान मतदान कराने के तरीके, मतपेटी को रखने और मतपत्रों का उपयोग कराने आदि की जानकारी दी गई। प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण दयाराम ने बताया कि निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने पीठासीन अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग से उपलब्ध कराई गयी पुस्तिका को विधिवत अध्ययन कर लें ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या का निदान किया जा सके। मतदान 29 नवंबर को मतदान 7:30 बजे से सायं पांच बजे तक होगा। 28 नवंबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। रवानगी से पहले सभी आवश्यक सामग्री का मिलान कर लें। पीठासीन अधिकारी सहयोगी मतदान कार्मिकों के मोबाइल नंबर, नाम व पता की भी जानकारी रख लें। कोई पीठासीन अधिकारी सरकारी वाहन को छोड़कर अपने निजी वाहन से मतदान केंद्र पर नहीं जाएगा। कार्मिकों से कहा कि किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट 7:30 बजे से मतदान शुरू कराएंगे। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट निरंतर चक्रमण करते रहेंगे। सभी मजिस्ट्रेटों को वीडियो कैमरा उपलब्ध करा दिया जाएगा। मतदान पार्टियां 28 नवंबर को प्रात: 6 बजे तक अपने रवानगी स्थल पर पहुंच जाएं।