फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   0000 मीटर दौड ज्योति और श्याम का दबदबा

0000 मीटर दौड ज्योति और श्याम का दबदबा

Fri, 17 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
0000 मीटर दौड ज्योति और श्याम का दबदबा
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रहे एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गुरुवार को 10000 मीटर दौड़ पुरुष में हंडिया पीजी कालेज इलाहाबाद के श्याम प्रथम, आचार्य बलदेव पीजी कालेज पतरही जौनपुर के मुकेश यादव द्वितीय और पं. दीन दयाल उपाध्याय पीजी कालेज सैदपुर गाजीपुर के राहुल यादव तृतीय स्थान पर रहे। जबकि महिला वर्ग में हंडिया पीजी कालेज इलाहाबाद की ज्योति सिंह प्रथम, पं. दीन दयाल उपाध्याय पीजी कालेज सैदपुर गाजीपुर के जूही रानी चंचल द्वितीय और सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर की निशा यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

दो सौ मीटर की पुरुष वर्ग की दौड़ में मो. हसन पीजी कालेज के सावन प्रथम, नागरिक पीजी कालेज जंघई के शशिकांत यादव द्वितीय, पीजी कालेज समोधपुर के अंशुल कुमार सिंह तृतीय रहे जबकि महिला वर्ग में गोविंद बल्लभ पंत डिग्री कालेज प्रतापगंज की पूजा यादव प्रथम, नागरिक पीजी कालेज जंघई वन्दना यादव द्वितीय, मडियाहूं पीजी कालेज के रूपा देवी तृतीय, 400 मीटर दौड़ गोविंद बल्लभ पन्त डिग्री कालेज प्रतापगंज के विपिन कुमार प्रथम, सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर उमाकान्त द्वितीय, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर के दीपक कुमार तृतीय, 400 मीटर दौड़ महिला में हंडिया पीजी कालेज इलाहाबाद के काजल यादव प्रथम, मो. हसन पीजी कालेज की सुधा यादव द्वितीय और स्वामी सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर की अन्नू यादव तृतीय रही।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग में सन्त गणिनाथ पीजी कालेज मोहम्मदाबाद गोहना मऊ के सुनील कुमार राजभर प्रथम, राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ के गया प्रसाद यादव द्वितीय और पीजी कालेज, गाजीपुर के कमलेश यादव तृतीय, 800 मीटर दौड़ महिला मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर की सविता यादव प्रथम, हंडिया पीजी कालेज, इलाहाबाद की कुमारी सोनी द्वितीय और पं. दीन दयाल उपाध्याय पीजी कालेज सैदपुर गाजीपुर की ज्योति निषाद तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो पुरूष जेएनएम आजमगढ़ के दुर्गे्रन्द्र सिंह प्रथम, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर के मधुबन प्रधान द्वितीय और सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर के अजीत यादव तृतीय, डिस्कस थ्रो महिला मो. हसन पीजी कालेज की कुमारी नीरज प्रथम, अरएचबीजी पीजी कालेज की अंतिमा मिश्रा द्वितीय और यहीं की पूनम यादव तृतीय स्थान पर रहीं। हैमर थ्रो पुरूष मा इसराजी देवी महाविद्यालय के सुबाष यादव प्रथम, शिवा पीजी कालेज तेरही कप्तानगंज आजमगढ़ के हरिओम सिंह द्वितीय और राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ के धीरज मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। हैमर थ्रो महिला में माँ इसराजी देवी महाविद्यालय की राधना यादव प्रथम, मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर की साधना यादव द्वितीय और राजनाथ सिंह पीजी कालेज मऊ की गिरिजा विश्वकर्मा तृतीय, ट्रिपल जंप पुरुष में शहीद स्मारक पीजी कालेज युसुफपुर मोहम्मदाबाद गाजीपुर के धर्मेंद्र यादव प्रथम, हंडिया पीजी कालेज इलाहाबाद के इरफान द्वितीय और शहीद स्मारक पीजी कालेज युसुफपुर मोहम्मदाबाद गाजीपुर के प्रदीप यादव तृतीय रहे। ट्रिपल जंप महिला में गोविंद बल्लभ पंत डिग्री कालेज प्रतापगंज की कीर्ति सिंह प्रथम, राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ की दीपिका द्वितीय रहीं। इसी प्रकार पोलवाल्ट पुरुष में इसराजी देवी महाविद्यालय के आशीष यादव प्रथम, महिला में गोविंद बल्लभ पंत डिग्री कालेज प्रतापगंज के स्मिता यादव प्रथम रहीं। रेफरी दिनेश जायसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed