फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली, दो छात्र घायल

बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली, दो छात्र घायल

Wed, 15 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली, दो छात्र घायल
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के स्मैला गांव के पास मंगलवार की शाम करीब पांच बजे छह बाइक पर सवार पहुंचे दस से अधिक बदमाशों ने गोली मारकर दो छात्रों को घायल कर दिया। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के ललकारने पर बदमाश फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे कालेज में छात्र गुटों के बीच विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कुद्दूपुर स्मैला निवासी विजय कुमार ओझा का बेटा करुणाकर ओझा (22) और उनका भांजा शुभम मिश्र टीडी कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र हैं। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे दोनों घर के समीप सड़क पर मौजूद थे। तभी करीब छह बाइकों पर सवार होकर दस से अधिक बदमाश पहुंचे और करुणाकर और शुभम की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग भी की और गोली लगने से शुभम और करुणाकर घायल हो गए। करुणाकर को दायें पैर और शुभम के बाएं पैर में गोली लगी है। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। गांव के लोगों ने ललकारा तो बदमाश फरार हो गए। गोली लगने से घायल दोनों युवक गिरकर तड़पने लगे। परिजनों पुलिस को सूचना देने के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। गोली से घायल शुभम मिश्रा (22) पुत्र अमरनाथ मिश्रा गोरखपुर जिले के पिपराई थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव का निवासी है। वह यहां स्मैला गांव में अपने मामा विजय विजय कुमार के घर रहकर पढ़ाई करता है। घटना के संबंध में सीओ सिटी नृपेंद्र का कहना है कि कुछ दिन पहले कालेज में हुए विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित की ओर से पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed