{"_id":"5a0745094f1c1b9e678baf26","slug":"15104259651094-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ अध्यक्ष पद के लिए 94 उम्मीदवार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ अध्यक्ष पद के लिए 94 उम्मीदवार मैदान में
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच करती एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले की नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में चेयरमैन पद के लिए कुल 96 लोगों ने नामांकन किया था। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान चेयरमैन पद के दो नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। अब मैदान में चेयरमैन पद के 94 प्रत्याशी रह गए हैं। बदलापुर नगर पंचायत के चेयरमैन पर सबसे अधिक 22 प्रत्याशी मैदान में हैं।
नगर पालिका परिषद जौनपुर के चेयरमैन पद के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में थे लेकिन जांच के दौरान एक पर्चा खारिज होने के बाद अब 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। राष्ट्रीय लोक दल की प्रत्याशी उर्मिला पत्नी गोरखनाथ, भाजपा की प्रत्याशी किरन पत्नी राकेश, कांग्रेस की प्रत्याशी चित्रलेखा सिंह पत्नी निखिलेश कुमार सिंह, सपा की प्रत्याशी पूनम मौर्या पुत्री बाबूराम, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी बीना त्रिपाठी पत्नी राजेश, बसपा की प्रत्याशी माया टंडन पत्नी दिनेश टंडन, आल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुलमुस्लिमीन की प्रत्याशी शकीला बानो पत्नी मोहम्म रईस, बहुजन मुक्ति पार्टी की प्रत्याशी मालती पत्नी जगदीश सहित निर्दल प्रत्याशी दीपमाला पत्नी आदर्श, खुशनूर बानो पत्नी मोहम्मद ताविश, दीपीका तिवारी पत्नी मनोज कुमार तिवारी और शाहीन पत्नी सलीम का पर्चा वैध पाया गया। कांग्रेस से भरे दीपमाला पत्नी आदर्श सेठ का पर्चा खारिज कर दिया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने आरओ के नाम पत्र भेजकर इन्हें पार्टी का प्रत्याशी नहीं मानने की अपील की थी।
जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए भरे गए सभी पर्चे वैध पाए गए। इसमें कांग्रेस की प्रत्याशी आशीष पुत्र जवाहिर, बसपा की प्रत्याशी जोगेंद्र पुत्र वंशराज, राष्ट्रीय लोक दल की प्रत्याशी प्रमोद कुमार बरनवाल पुत्र सुक्खूराम बरनवाल, भाजपा की प्रत्याशी मनोरमा पत्नी उमेश, सपा की प्रत्याशी सरफराज पुत्र गयासुद्दीन सहित निर्दल प्रत्याशी अशोक पुत्र राजनरायण, त्रिभुवन पुत्र सत्यनरायण, विजय पुत्र सुक्खूराम व सैय्यद बशीर अहमद अविदी पुत्र सैय्यद फजल हसन आविदी का पर्चा वैध पाया गया। मड़ियाहूं नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए कुल 11 पर्चे भरे गए थे। जिसमें हरदीप सिंह का पर्चा जाति प्रमाण पत्र न होने से खारिज कर दिया गया। इस दौरान 10 पर्चे वैध पाये गए। मछलीशहर नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए भरे गए सभी पांच पर्चे वैध पाए गए। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद के लिए भरे गए सभी छह पर्चे वैध पाए गए।
विज्ञापन
बदलापुर नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए भरे गए सभी 22 पर्चे वैध पाए गए। जिसमें सपा की प्रत्याशी अमरदेयी, बसपा की प्रत्याशी मालती,भाजपा की प्रत्याशी सुमन सहित निर्दल प्रत्याशी अनुपम , अमृता देवी , इंदू , इंद्रावती , केवला , केशा , तारा देवी , तेजना देवी , परमीला , मलावती , रेखा , शोभावती , सीमा , सरोजा देवी, स्नेहलता , सावित्री , सीमा , सुमन व सोनी का पर्चा वैध पाया गया। शाहगंज नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद के लिए भरे गए सभी 11 पर्चे वैध पाए गए। जिसमें भाजपा की प्रत्याशी गीता जायसवाल, सपा की प्रत्याशी सावित्री साहू, बसपा की प्रत्याशी ऊषा सिंह, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी मुसर्रत जहां, एआईएमआईएम पार्टी की प्रत्याशी सलमा बेगम सहित निर्दल प्रत्याशी सुमन गुप्ता, प्रियंका यादव, अनीता विश्वकर्मा, अलका गुप्ता, रीता जायसवाल व गीता का पर्चा वैध पाया गया।
खेतासराय नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए भरे गए कुल 10 पर्चा वैध पाया गया। जिसमें भाजपा की प्रत्याशी संजीव गुप्ता, कांग्रेस की प्रत्याशी फहीम अहमद, सपा की प्रत्याशी वसीम अहमद, उलेमा कौंसिल की प्रत्याशी फारुक आजम, बसपा की प्रत्याशी विनीता मौर्य सहित निर्दल प्रत्याशी के रुप में विजय कुमार, अमित गुप्ता, रुपेश, चिराग रोशन, निर्मला देवी का पर्चा वैध पाया गया। केराकत नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए भरे गए नौ पर्चे वैध पाए गए।
नामांकन पत्रों की शनिवार को जांच के दौरान घंटों बहस के बाद कांग्रेस प्रत्याशी चित्रलेखा पत्नी निखिलेश का पर्चा वैध किया गया। वजह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे आरओ प्रियंका प्रियदर्शनी को दुबारा फैक्स भेजकर दीपमाला को प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना दी गई थी लेकिन निर्धारित समय से फैक्स नहीं आने के कारण दीपमाला का पर्चा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में खारिज कर दिया गया। नौ नवंबर को सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दीपमाला द्वारा पर्चा जमा किया गया था लेकिन 10 नवंबर को चित्रलेखा पत्नी निखिलेश ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पर्चा जमा किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की ओर से पहले तो दीपमाला को अपना प्रत्याशी बनाया था लेकिन 10 नवंबर को आरओ के नाम पत्र भेजकर दीपमाला को प्रत्याशी नहीं बनाने और चित्रलेखा को प्रत्याशी माननेे की अपील की गई थी। इसके बाद फिर शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे फिर फैक्स के माध्यम से आरओ को पत्र भेजकर दीपमाला को प्रत्याशी मानने की अपील की गई थी। बहस इसी बात को लेकर दोनों प्रत्याशियों व आरओ प्रियंका प्रियदर्शनी के बीच घंटों बहस होती रही। अंतत: आरओ ने नामांकन के अंतिम दिन निर्धारित समय के अंदर दीपमाला को प्रत्याशी बनाने की सूचना नहीं आने का हवाला देते हुए उनका पर्चा निरस्त कर दिया। साथ ही चित्रलेखा को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का प्रमाण पत्र सौंपा। इस संबंध में आरओ प्रियंका प्रियदर्शनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने शुक्रवार की रात 9:30 बजे फैक्स भेजकर दुबारा दीपमाला को प्रत्याशी बनाने की बात कही थी। उधर, शुक्रवार को चित्रलेखा भी कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में पर्चा दाखिल की थी। नामांकन की अंतिम तिथि व निर्धारित समय से फैक्स नहीं आने के कारण दीपमाला का कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भरा गया पर्चा निरस्त कर दिया गया। प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। जबकि चित्रलेखा को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रमाण पत्र देकर पर्चा वैध मान लिया गया है।