{"_id":"5a05f1b64f1c1b87698baa46","slug":"1510339097838-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन 38 अध्यक्ष उम्मीदवारों भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन 38 अध्यक्ष उम्मीदवारों भरा पर्चा
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन करतीं भाजपा प्रत्याशी गीता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन शुक्रवार को जिले के तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए कुल 38 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें राजनीतिक दलों के घोषित प्रत्याशी भी शामिल हैं। आखिरी दिन होने के कारण नामांकन के लिए दावेदारों में होड़ लगी रही।
नगर पालिका परिषद जौनपुर के अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें बहुजन मुक्ति पार्टी की प्रत्याशी मालती मौर्या पत्नी जगदीश प्रसाद, राष्ट्रीय लोक दल की प्रत्याशी उर्मिला पत्नी गोरखनाथ, कांग्रेस प्रत्याशी चित्रलेखा पत्नी निखिलेश और निर्दल प्रत्याशी के रूप में दीपमाला पत्नी आदर्श ने नामांकन दाखिल किया। जफराबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने नामांकन किया जिसमें सपा प्रत्याशी सरफराज, कांग्रेस प्रत्याशी आशीष और निर्दल प्रत्याशी सैय्यद बशीर अहमद आब्दी व विजय शामिल हैं। मछलीशहर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर चार लोगों ने नामांकन किया जिसमें बसपा की प्रत्याशी दुर्गावती मौर्य पत्नी रामलखन मौर्य, कांग्रेस प्रत्याशी रुखसाना पत्नी गुलाम रसूल, भाजपा प्रत्याशी रेखा जायसवाल पत्नी राकेश जायसवाल, सपा प्रत्याशी सबीना पत्नी महमूद आलम शामिल हैं। मुंगराबादशाहपुर नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर दो लोगों ने नामांकन किया। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी बबली जायसवाल पत्नी राजकुमार और आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुरेश कुमार सोनी पुत्र जगन्नाथ शामिल हैं। शाहगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए सात लोगों ने नामांकन किया जिसमें भाजपा प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल की भयोहू गीता देवी, सपा प्रत्याशी सावित्री, एआईएमआईएम की प्रत्याशी सलमा पत्नी सगीर अहमद, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी मुसर्रतजहां पत्नी परवेज अहमद और निर्दल प्रत्याशी रीता पत्नी संदीप तथा गीता पत्नी जयप्रकाश शामिल हैं। खेतासराय नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें भाजपा कहे प्रत्याशी संजीव गुप्ता, उलेमा कौंसिल के प्रत्याशी फारूख आजम और निर्दल प्रत्याशी के रूप में विजय, अमित व रूपेश ने नामांकन किया। केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ वकील अंसारी ने नामांकन दाखिल किया। मड़ियाहूं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आठ लोगों ने नामांकन किया जिसमें भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार सेठ, बसपा प्रत्याशी रामजी मौर्य, कांग्रेस प्रत्याशी कयामुल हक, आम आदमी पार्टी के सनैवर और निर्दल प्रत्याशी सरफराज, हरदीप सिंह, हबीब व शुभम शामिल हैं। बदलापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया जिसमें सपा प्रत्याशी अमरदेयी पत्नी लखंदर सरोखनपुर और निर्दल प्रत्याशी शोभावती पत्नी रामदेव बरौली व इंद्रावती पत्नी शेखर शामिल हैं।
दीपमाला व त्रिभुवन का पर्चा हो सकता है निरस्त
जौनपुर। जिले के अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों से संबंधित पार्टी ने सिंबल वापस ले लिया है जिसके चलते उनका पर्चा निरस्त हो सकता है। वैसे इसका फैसला शनिवार को पर्चे की जांच में होगा। दोनों प्रत्याशी नामांकन कर सिंबल भी दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी दीपमाला पत्नी आदर्श ने नौ नवंबर को पर्चा दाखिल किया था लेकिन शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने आरओ के नाम फार्म सात व फार्म सात ख भेजकर उनको प्रत्याशी नहीं बनाने की सूचना देते पार्टी प्रत्याशी के रूप में भरे गए पर्चा को निरस्त करने की अपील की है। साथ ही चित्रलेखा पत्नी निखिलेश को पार्टी का प्रत्याशी बनाने की जानकारी दी है। लगभग यही हाल जफराबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए नौ नवंबर को सपा के प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरने वाले त्रिभुवन का है। शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने आरओ के नाम फार्म सात व फार्म सात ख भेजकर उनको प्रत्याशी नहीं बनाने की सूचना देते हुए पार्टी प्रत्याशी के रूप में भरे गए पर्चा को निरस्त करने की अपील की है। साथ ही सरफराज को पार्टी का प्रत्याशी बनाने की जानकारी दी है।