{"_id":"5a0353624f1c1b156b8b4965","slug":"15101674919-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के अंदर राष्ट्र चेतना जगाने पर बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के अंदर राष्ट्र चेतना जगाने पर बल
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री सर्वेश्वरी समूह जनपद शाखा ने अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा चलाये गए 19 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को शास्त्री कांवेंट स्कूल कालीकुत्ती में पीठाधीश्वर गुरूपद संभव राम की वाणी %राष्ट्रहित सर्वोपरि है’ निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। शाखा मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि चरित्र, आचरण व संस्कार के साथ शिक्षकों को बच्चों के अंदर राष्ट्र चेतना जगाने का भी पाठ पढ़ाना चाहिये। बयालसी इंटर कालेज के प्रवक्ता समरजीत सिंह ने श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना और अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा चलाये गये 19 सूत्रीय कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के हाईस्कूल संवर्ग में संध्या विश्वकर्मा व शिबू सेठ संयुक्त रूप से प्रथम, आशुतोष श्रीवास्तव व श्रेया अग्रहरि ने द्वितीय और विकास निषाद व शिवम पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अंकित कश्यप व ऋषभ निषाद संयुक्त रूप से प्रथम, नंदिनी अग्रहरि ने द्वितीय और प्राची गुप्ता व आयुष सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में उपाध्यक्ष डा. अरविन्द सिंह ने बच्चों के मंगलमय भविष्य की कामना करते हुये पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आनन्द मोहन अस्थाना, राना प्रताप सिंह, सुभाष यादव, अजीत रावत, अंकित सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन