{"_id":"59f4d7a34f1c1b60678b7e8b","slug":"150921829318-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेडख़ानी का विरोध करने पर तीन युवतियों पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेडख़ानी का विरोध करने पर तीन युवतियों पर चाकू से हमला
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के चौकियां गांव में शनिवार को आई एक बारात में द्वारपूजा के समय छेडख़ानी का विरोध करने पर मनबढ़ युवकों ने चाकू से हमला कर तीन लड़कियों को घायल कर दिया। तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चौकियां गांव में शनिवार की शाम गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सेवईनाला गांव से बारात आई थी। द्वारपूजा की रस्म निभाई जा रही थी। लोग शादी के जश्न में डूबे थे। तभी बारात की तरफ से आए युवकों ने द्वारपूजा पर मौजूद कुछ लड़कियों से छेडख़ानी शुरू कर दी। लड़कियों ने विरोध किया तो मनबढ़ युवकों ने उनपर चाकू से महला कर दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफऱी मच गई। तीनों लड़कियां घायल हो गई। मनबढ़ मौके से फरार हो गए। आरोप है कि डायल100 पर सूचना दी गई लेकिन पुलिस मौके पर देर तक नहीं पहुंची। घटना स्थल से तकरीपन पांच सौ मीटर दूर चौकियां धाम पुलिस चौकी पर सूचना दी गई। आरोप है कि फिर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो पीड़ित लड़कियों को लेकर उनके परिजन लाइनबाजार थाने पहुंचे। पुलिस पीड़ितों की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल लड़कियों का जिला अस्पताल में इलाज कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छोड़ दिया गया। सीओ सिटी नृपेंद्र का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।