फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अभियान चलाकर उतरवाये गए बैनर, पोस्टर

अभियान चलाकर उतरवाये गए बैनर, पोस्टर

Sun, 29 Oct 2017 01:06 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
अभियान चलाकर उतरवाये गए बैनर, पोस्टर
जौनपुर। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन भी अभियान चलाकर शहर से प्रत्याशियों के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि उतारे गए। अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवारों की सूची नहीं जारी की है लेकिन अपना-अपना टिकट पक्का मानकर तमाम दावेदारों ने पहले से ही होर्डिंग और बैनर से पूरे शहर को पाट रखा है। यह स्थिति सभी प्रमुख राजनीतिक दलों में है। शहर में बिजली के पोल, मकान, गली कूचे सभी स्थानों पर बैनर पोस्टर लगाए गए थे। इन्हें उतरवाने में प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ रही है। नगर के शेख मोहामिद और ताड़तला मोहल्ला में मकान से बैनर पोस्टर उखाड़ने को लेकर कुछ लोगों की नगरपालिका के कर्मचारियों से कहासुनी हुई। पोस्टर उखाड़ने के लिए नगरपालिका के कर्मचारियों को लगाया गया है। कोतवाली और चहारसू के पास प्रचार सामग्री हटाने के चक्कर में प्रतिष्ठानों के बोर्ड भी उखाड़ दिए गए जिसे लेकर नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद शुक्रवार से ही प्रशासन शहर से प्रत्याशियों के बैनर पोस्टर हटवाने में जुटा है। सारी प्रचार सामग्री ट्रैक्टर पर लादकर नगरपालिका परिषद के मैदान में जमा कराई जा रही है। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार संतोष सोनकर, अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ चुंगी चौराहा, तहसील कार्यालय के सामने, सब्जी मंडी, सराय, पुरानी बाजार, कोतवाली, शादीगंज, मुंगराबादशाहपुर चौराहा, सुजागंज पड़ाव, रोडवेज बस स्टैंड समेत बाईपास रोड तथा विभिन्न चौराहों पर लगे हुए चुनावी होर्डिंग व बैनर को हटवा दिया। घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार बदलापुर टाऊन एरिया में लगाई गई चुनाव प्रचार सामग्री के नगर पंचायत के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर साफ करा दी। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार अधिशासी अधिकारी अमित कुमार, लिपिक विनोद कुमार श्रीवास्तव ने नगर पंचायत कर्मियो के साथ जौनपुर शाहगंज मार्ग तथा पुरानी बाजार में विभिन्न प्रत्याशियों की होर्डिंग व बैनर उतरवाया। केराकत प्रतिनिधि के अनुसार अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार की देखरेख में वरिष्ठ लिपिक प्रेम लाल मौर्या, मुमताज, इरफ़ान खान, राजेश यादव, रामशरण निषाद आदि कर्मचारियों ने पोस्टर बैनर हटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed