फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   टिकट के लिए लखनऊ में डाला डेरा

टिकट के लिए लखनऊ में डाला डेरा

Sun, 29 Oct 2017 01:06 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
टिकट के लिए लखनऊ में डाला डेरा
जौनपुर। नगर निकाय चुनाव में जौनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के टिकट को लेकर सपा, भाजपा और बसपा में घमासान की स्थिति है। तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों से टिकट चाहने वाले लोगों ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है। उम्मीदवारों के बीच मची खींचातानी के बीच पार्टी नेतृत्व के सामने भी फैसला लेने में संकट पैदा हो गया है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर जिले के नेताओं में भी आम सहमति नहीं है। सभी बड़े नेता अपने करीबियों को टिकट दिलवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। यह स्थिति तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों में है।
विज्ञापन

जौनपुर नगरपालिका परिषद से समाजवादी पार्टी से टिकट के लिए बीस लोगों ने आवेदन किया था। लेकिन पिछले सप्ताह जिला प्रभारी की मौजूदगी में हुई गठित पैनल में चार नाम तय किए गए। चार दावेदारों की की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई। सभी दावेदार अपने अपने पैरोकारों को लेकर तीन दिन से लखनऊ में ही डेरा जमाए हुए हैं। चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई लेकिन पार्टी अभी अपने दावेदारों का नाम तय नहीं कर सकी। यही स्थिति भाजपा में भी है। भारतीय जनता पार्टी से जौनपुर नगरपालिका से अध्यक्ष के लिए 24 लोगों ने टिकट के लिए दावा किया है। सभी दावेदारों की की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई है। अपनी अपनी पैरवी को मजबूत बनाने के लिए भाजपा से टिकट के दावेदार भी लखनऊ में ही जमे हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय की माने तो नगरपालिका परिषद के लिए प्रत्याशी का चयन प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति से होगा जबकि नगरपंचायतों में प्रत्याशी का चयन स्थानीय स्तर पर ही कर लिया जाएगा। बसपा से चार लोगों ने टिकट की दावेदारी की है। मौजूदा अध्यक्ष दिनेश टंडन बसपा से ही हैं। इस बार उन्हें भी अपने टिकट को लेकर खतरा नजर आ रहा है। वह खुद दो दिन से लखनऊ में ही जमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed