{"_id":"59f4d6ac4f1c1b59678b83ab","slug":"15092180472-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को मिले दायित्वों को बखूबी निभाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को मिले दायित्वों को बखूबी निभाने का निर्देश
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में निकाय चुनाव को लेकर हुई बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को सभी आरओ व प्रभारी अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन कार्य के दायित्व बखूबी निभाएं। प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक आलोक सिंह को सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी प्रभारी अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गए हैं। उसे समय से पूरा करने की कार्य योजना तैयार कर लें। सहायक प्रभारी अधिकारी वाहन अनिल राय को समय से वाहन व्यवस्था कराने, जिला विकास अधिकारी दयाराम को मतदान कार्मिकों एवं सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेटों के प्रशिक्षण की तैयारी करने, व्यय लेखा प्रभारी राकेश सिंह को समय से सभी कार्य पूर्ण करने, प्रभारी अधिकारी मतपत्र कमलेश सोनी को समय से सभी कार्य पूर्ण करने, प्रभारी अधिकारी आचार संहिता रामआसरे सिंह को आदर्श आचार संहिता का शतप्रतिशत पालन कराने का निर्देश दिया। डिप्टी कलेक्टर रामापति बिंद को कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही कंट्रोल रुम में ही हेल्प डेस्क सेंटर खोलने का निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र को दिया गया। उन्होंने ने सभी एसडीम को पोलिंग पार्टियों की रवानंगी व मतगणना आदि स्थलों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण करने, उप निदेशक कृषि जयप्रकाश को विडियोग्राफर की व्यवस्था समय से करने को कहा। डीएसटीओ रामनारायण को चुनाव की समय से सूचना भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन शाम पांच बजे कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव के प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। इसमें सभी अधिकारी द्वारा अपनी कार्ययोजना की जानकारी देंगे। चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। बिना लिखित अनुमति के कोई अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। जिन अधिकारियों के अवकाश स्वीकृति किये गए थे वे निरस्त कर दिये गये हैं। इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।