फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अर्घ्य देने के बाद घाट से जलता दीपक लेकर घर लौटी व्रती महिलाएं

अर्घ्य देने के बाद घाट से जलता दीपक लेकर घर लौटी व्रती महिलाएं

Sat, 28 Oct 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
अर्घ्य देने के बाद घाट से जलता दीपक लेकर घर लौटी व्रती महिलाएं
गोमती नदी के विसर्जन घाट पर छठ पर उगते सूर्य को अर्घ्य देतीं व्रती महिलाएं।
जौनपुर। उदीयमान सूर्य को शुक्रवार को तड़के अर्घ्य देने के साथ ही सूर्योपासना का महापर्व छठ का समापन हो गया। सूरज उगने के पहले महिलाएं पुत्रों और परिवार के सदस्यों के साथ नदियों और सरोवरों के घाटों पर गाजे-बाजे के साथ छठ गीत गाते हुए पहुंचीं। इसके बाद उगीं-उगीं ये सुरूज देव, भई अरघ के बेर.. गीत गाते हुए अपनी अगाध आस्था व्यक्त की। सूरज के उगते ही महिलाओं ने स्नान कर अपने पुत्रों और परिवार के सदस्यों के साथ अर्घ्य दिया। इसके बाद विधिपूर्वक पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया। सूर्योदय होते ही घाटों पर आतिशबाजी भी की गई। पूजन के बाद प्रसाद के रूप में ठेकुआ का वितरण किया गया।
विज्ञापन

भोर में तीन बजे से गोमती नदी के घाटों पर व्रती महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। महिला और पुरुष गोमती में कमर भर पानी खड़े होकर भगवान भाष्कर के उदय होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। जैसे ही भगवान की लालिमा दिखाई दी, पूरा वातावरण जयकारे से गूंज उठा। कुछ महिलाओं ने तो नदी के किनारे बनाई वेदी के पास सो कर रात गुजारी। रात भर नदी के किनारे भक्ति भजन की कार्यक्रम चलता रहा। भोर से ही फिर व्रती महिलाओं की भीड़ अर्घ्य देने के लिए घाटों पर पहुंचनी शुरू हो गई थी। गाजे-बाजे के साथ मंगल गीत गाते हुए महिलाओं की टोली नदी के घाट पर पहुंची। गोमती नदी के सूरज घाट, हनुमान घाट, गोपी घाट समेत अन्य घाटों पर रात भर मेले जैसे माहौल रहा। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस भी तैनात की गई थी। पर्व के दौरान किसी तरह की घटना हो उसे देखते हुए नहीं में बास और रस्सी के सहारे स्नान करने की जगह तय कर दी गई थी। शहर लेकर ग्रामीण इलाकों तक छठ पर धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीण इलाकों में तो सरोवर के किनारे भी महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

धर्मापुर: नैपुरा घाट गोमती नदी के पानी में खड़ी होकर महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार के सुखी एवं स्वस्थ्य रहने की कामना की। गांव प्रधान के पति ठाकुर प्रसाद ने गोमती नदी के किनारे प्रकाश की व्यवस्था कराई। डोभी: क्षेत्र के गोमती नदी में भोर से ही महा पूजन डाला छठ के मौके पर ब्रती महिलाओं ने नदी के जल में घंटो खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया और समृद्धि की कामना की। इसी तरह बीरीबारी, सारेपुर ,बलरामपुर,बरह पुर नदी किनारे भी काफी भीड़ दिखी। घनश्यामपुर: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ शुक्रवार सुबह छठ पूजा संपन्न हो गई। 36 घंटे के निर्जला व्रत और कठिन उपवास के बाद महिलाओं ने पक्का पोखरा स्थित ग्राम भलुआही पंहुच कर गहरे पानी में खडे होकर उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार और संतानों के दीर्घायु , सुख समृद्धि और ऐश्वर्य की कामना की। पोखरे पर मेले जैसा नजारा देखने को मिला वही आतिशबाजी की। इस अवसर पर सीमा सिंह, सुषमा सिंह सरिता नेहा सिंह उन्नत सिंह, श्रवण तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed