{"_id":"59f0e3244f1c1b72548b9076","slug":"15089590906-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष का वितीय अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष का वितीय अधिकार सीज
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष इंदू प्रकाश सिंह पर अधिवक्ताओं ने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने के अविश्वास प्रस्ताव पत्रक पर दो तिहाई अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर कराकर एल्डर्स कमेटी को सौंपा है। एल्डर्स कमेटी ने अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज करते हुए दस नवंबर को साधारण सभा की बैठक बुलाई है।
अधिवक्ता संघ की साधारण सभा के दो तिहाई सदस्यों ने अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुये उन्हें पद से हटाने के लिए अविश्वास पत्रक पर हस्ताक्षर करके एल्डर्स कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष को सौंपा। एल्डर्स कमेटी की आकस्मिक बैठक बुधवार को अधिवक्ता भवन में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि ऐसे बिंदुओं पर नियमानुसार 14 दिन पूर्व सूचना के बाद ही साधारण सभा की बैठक बुलाने का प्रावधान है। अविश्वास प्रस्ताव पर बिचार के लिए दस नवंबर को बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। इस बीच वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाते हुये महामंत्री शिव प्रसाद व कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव को आकस्मिक खर्च के अलावा किसी प्रकार का अनावश्यक खर्च न करने का निर्देश दिया। साथ ही आय व्यय का हिसाब रखने को कहा है। बैठक में एल्डर्स कमेटी के सदस्य रामजी गुप्ता, दिनेश चंद्र सिन्हा, केदारनाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजलाल यादव उपस्थित थे। उधर, संघ के अध्यक्ष इंदूप्रकाश सिंह का कहना है कि उन्होंने कोई दुरुपयोग नहीं किया है। कमेटी के खर्च का ब्योरा महामंत्री के पास है। हिसाब में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर वही जिम्मेदार होंगे। खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा।