फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कुंड में विसर्जित हुई मां लक्ष्मी, सरस्वती व श्रीगणेश की प्रतिमाएं

कुंड में विसर्जित हुई मां लक्ष्मी, सरस्वती व श्रीगणेश की प्रतिमाएं

Sun, 22 Oct 2017 12:41 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
कुंड में विसर्जित हुई मां लक्ष्मी, सरस्वती व श्रीगणेश की प्रतिमाएं
लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते लोग।
जौनपुर। दीपावली पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पूजन पंडालों में स्थापित की गईं मां लक्ष्मी, मां सरस्वती व श्री गणेश की प्रतिमाएं शनिवार को गोमती नदी के तट पर बने शक्ति कुंड में विसर्जित की र्गइं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाया। इससे पहले सभी पूजन समितियों की प्रतिमाएं अहियापुर मोड़ पर पहुंचीं। यहां श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के नेतृत्व सभी प्रतिमाएं शोभायात्रा के रूप में आगे-आगे चल रही थी।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक केके चौधरी एवं नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश टंडन ने नारियल फोड़ कर और देवी-देवताओं की आरती उतार कर की। प्रतिमाएं महासमिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद बबलू व महासचिव लाल बहादुर यादव नेपाली के नेतृत्व में आगे बढ़ीं। आकर्षक झांकी, लाग आदि से सुसज्जित शोभायात्रा कोतवाली चौराहे पर पहुंचीं जहां महासमिति के निर्णायक मंडल के सदस्य हरिद्वारी विश्वकर्मा एडवोकेट, चंद्रशेखर जायसवाल, डा. प्रशांत द्विवेदी, जूही सेठी, जेसीरेट आकांक्षा द्विवेदी ने स्वागत किया। यहां बने नियंत्रण कक्ष से पूरे मेले का संचालन संस्थापक सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया। इसी क्रम में संरक्षक रामजी जायसवाल, डा. राम नारायण सिंह, विजय सिंह, कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, दीपक चिटकारिया, संजय अस्थाना, महफूज अली सिददीकी ने सभी प्रतिमाओं को माल्यार्पण किया। राम आशीष विश्वकर्मा, संतोष यादव, रमेश मौर्य, राजेश अग्रहरि के नेतृत्व में शोभायात्रा आगे बढ़ी जो नगर भ्रमण करते हुये नखास के विसर्जन घाट पर पहुंची। यहां पर शिवचरन निषाद भल्लू, राहुल सिंह, रीतेश विश्वकर्मा, डा. ब्रजेश यदुवंशी, केके जायसवाल, मनीष साहू के नेतृत्व में सभी प्रतिमाएं शक्ति कुंड में विसर्जित की गईं। शोभायात्रा, नियंत्रण कक्ष पर स्वागत समारोह, विसर्जन कार्यक्रम में रविंद्र निषाद, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, जयकिशन साहू, बृजेश यादव, संदीप चौरसिया, दीपक अग्रहरि, सुनील मौर्य आदि ने सहयोग किया। महासमिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद बबलू व महासचिव लाल बहादुर यादव नेपाली ने सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed