फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बहनों ने की भाई के दीर्घायु की कामना

बहनों ने की भाई के दीर्घायु की कामना

Sun, 22 Oct 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
बहनों ने की भाई के दीर्घायु की कामना
भगवती कालोनी में भैयादूज पर पूजा करतीं बहनें।
जौनपुर। भाई-बहन के बीच अटूट प्यार का प्रतीक पर्व भैया दूज शनिवार को जिले भर में परंपरागत ढंग से मनाया गया। सुबह बहनों ने विधान के साथ पूजन किया और भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। यम द्वितीया पर मनाए जाने वाले भाई बहन के स्नेह के इस पर्व पर खुशी का माहौल रहा। सुबह से घर में चौक बनाकर उसमें भटकइया, सुपाड़ी सहित अन्य सामग्री के साथ मूसल से सुपाड़ी फोड़कर यम देवता की पूजा की गई।
विज्ञापन

पौराणिक कथाओं के अनुसार एक भाई बहन में बड़ा प्रेम था। उसके बहनोई ने उसे संपत्ति की लालच में फंसा दिया। उसे जज ने फांसी की सजा सुनाई। जज ने पूछा की तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है तो उसने जवाब दिया कि मैं अपनी बहन से भैया दूज का टीका लगवाना चाहता हूं। बहनोई सब कुछ जानता था। उसने कुचक्र रच कर उसे बहन के पास जाने से मना करवा दिया। इस पर उसने मन ही मन भगवान की पूजा की। इस पर भगवान प्रकट हुए और उसे कुत्ते का रूप दे दिया। वह नाली के रास्ते अपनी बहन के पास पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन रोचना पीस रही थी। वह उसे चाटने लगा। इतने में बहन ने उसे हाथ से मारा तो बहन का हाथ उसके माथे पर लग गया और वह अमर हो गया। फिर क्या था, उसकी सजा माफ हो गई और बदले में बहनोई को जेल हो गई। तभी से भाई बहन के इस प्रतीक पर्व को भैया दूज के रुप में जाना जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि यम द्वितीया के दिन बहन के घर भोजन करने के बाद विश्राम करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed