फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हड़ताल तोड़ने की कोशिश का करारा जवाब देने का संकल्प

हड़ताल तोड़ने की कोशिश का करारा जवाब देने का संकल्प

Tue, 17 Oct 2017 12:46 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल तोड़ने की कोशिश का करारा जवाब देने का संकल्प
जौनपुर। राज्य कर्मचारी का दर्ज देने समेत पंद्रह सूत्रीय मांग को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का कलेक्ट्रेट परिसर में चल रही हड़ताल 19वें दिन सोमवार को भी जारी रही। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर हड़ताल तोड़ने की कोशिश की गई तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिरकोनी ब्लाक की अध्यक्ष मीना यादव ने कहा कि अगर सरकार शीघ्र वार्ता कर संतोषजनक कार्रवाई नहीं करती है तो 23 अक्तूबर को जिले से भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच कर प्रदर्शन करेंगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीबी सिंह, अध्यक्ष संघर्ष समिति केडी यादव, अशोक कुमार, चंद्रशेखर सिंह, राजबली यादव ने संबोधित किया। किसी स्तर से हड़ताल तोड़ने की कोशिश किए जाने पर उसका करारा जवाब देने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मनोरमा सिंह, माधुरी सोनिया, कलावती मौर्य, उर्मिला, गीता, सुजाता, संगीता वर्मा, बिंदु, गीता सोनकर, छाया यादव, अर्चना सिंह, सुनीता यादव, शीला उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed