फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मानव हित में हो प्रौद्योगिकी का सृजन

मानव हित में हो प्रौद्योगिकी का सृजन

Mon, 16 Oct 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
मानव हित में हो प्रौद्योगिकी का सृजन
मोहम्मद हसन कालेज में आयोजित गोष्ठी में अतिथि
जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कालेज में पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की जन्मशती पर ’कलाम: एक विचार’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ. कलाम ने मिसाइल एवं एयरोनाटिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल की थी। वे विज्ञान के उस स्वरूप को बेहतर मानते थे जो विनाश के लिए नहीं मानवता के विकास के लिए हो। अध्यक्षता कर रहे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि डॉ. कलाम के आदर्श छात्रों के लिए अनुकरणीय हैं। डॉ. कलाम ऐसी टेक्नालाजी चाहते थे जिससे मानव का कल्याण और विकास हो। उनके कथन ..सपने वे नहीं होते जो रात में देखे जाते है बल्कि सपने वे होते है जो सोने नहीं देते काफी प्रेरक है। बीएचयू के प्रो. आरएन त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. कलाम मानवतावादी थे। उन्होंने वैज्ञानिकों को संदेश दिया कि यदि प्रौद्योगिकी समाज की पीड़ा नहीं हर सकती तो निश्चित रूप से उसका कोई फायदा नहीं है। एनएसएस के समन्वयक डा. राकेश यादव ने कहा कि माता पिता एवं शिक्षक ही छात्र के सब कुछ होते हैं। प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed