फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   6028 ने छोड़ी यूपी टेट प्रवेश परीक्षा

6028 ने छोड़ी यूपी टेट प्रवेश परीक्षा

Mon, 16 Oct 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
6028 ने छोड़ी यूपी टेट प्रवेश परीक्षा
परीक्षा केंद्र से बाहर किए जाने पर प्रदर्शन करते टीईटी अभ्यर्थी

विज्ञापन

जौनपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट 2017) रविवार को जिले के बीस केंद्रों पर दो पालियों में हुई। कुछ केंद्र पर बीएड का मूल अंकपत्र नहीं होने के कारण कुछ अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष से बाहर निकाल दिया गया। इसको लेकर मड़ियाहूं और गौरा बादशाहपुर परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। पुलिस के खदेड़ने पर भीड़ तितर-बितर हो गई।परीक्षा के लिए कुल 25694 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 19666 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 6028 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के चलते शहर में रविवार को सुबह से ही भीड़ रही। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए सभी केंद्रों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। केंद्राध्यक्ष और सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा कराई गई। टीडी पीजी कालेज के प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने बताया की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान छात्रों को अपने साथ बीएड परीक्षा का मूल अंक पत्र साथ में लाने का निर्देश था लेकिन तमाम छात्र आईडी तो लाए थे लेकिन बीएड का अंक पत्र नहीं लाए थे। जिसके कारण उन्हें परीक्षा कक्ष से बाहर निकाल दिया गया। परीक्षा हाल से बाहर निकाले गए छात्रों ने पीजी कालेज मड़ियाहूं और ग्रामोदय इंटर कालेज गौराबादशाहपुर में अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। पुलिस के लाठी भांजने के बाद भीड़ तितर वितर हो गई। परीक्षा नहीं दे पाने के कारण छात्रों में काफी आक्रोश देखने को मिला। दूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद रोडवेज और निजी बस अड्डों पर काफी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

केराकत: पब्लिक इंटर कालेज में टेट की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। केंद्र व्यवस्थापक डा. आर डी सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय स्तर की टेट की परीक्षा में 1000 परीक्षार्थी को परीक्षा देना था जिसमें से 310 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 690 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। मड़ियाहूं: पीजी कालेज में रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्राचार्य डा. एसके सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराई गई। घनश्यामपुर: सल्तनतबहादुर पीजी कालेज तथा इंटरकालेज में शिक्षक पात्रता परीक्षा में 2720 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2065 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। 655 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सल्तनतबहादुर इंटर कालेज में प्रथम पाली में 720 परीक्षार्थी को सम्मिलित होना था जिसमें से 515 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे। 205 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 1000 परीक्षार्थी के सापेक्ष 799 उपस्थित रहे। 201 अनुपस्थित रहे। जानकारी केंद्राध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने दी। तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह उपस्थित रहे। पीजी कालेज में द्वितीय पाली की परीक्षा में 1000 के सापेक्ष 751 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। 249 छात्र अनुपस्थित रहे। जानकारी केंद्राध्यक्ष प्राचार्य ब्रजेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed