फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नौवें दिन भी जारी रहा धरना

नौवें दिन भी जारी रहा धरना

Wed, 27 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
नौवें दिन भी जारी रहा धरना
जौनपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हड़ताल के नौवें दिन मंगलवार को भी कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने सोमवार को बीएलओ बनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी थी कि अगर वे मंगलवार को बुलाई गई बैठक में हिस्सा नहीं लेती हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिलाधिकारी की इस चेतावनी का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

नौवें दिन धरने की अध्यक्षता आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने की। उन्होंने कहा कि डीएम को इस बात की जानकारी नहीं हैं कि अभी तक फरवरी 2016 का मानदेय परियोजना मुफ्तीगंज एवं सिरकोनी विकास खंडों में नहीं मिला है। पूर्व में की गई जनगणना की धनराशि का भुगतान भी कुछ विकास खंडों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नहीं किया गया है। इसका भुगतान जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक हमारा धरना अनवरत चलता रहेगा। धरने को दीवानी अधिवक्ता संघ के पूर्व मंत्री जयप्रकाश सिंह ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि केरल एवं त्रिपुरा की सरकारें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक मानदेय दे रही हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार ऐसा क्यों नहीं दे सकती। धरने को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, संरक्षक सीबी सिंह, जिलामंत्री चंद्रशेखर सिंह, संप्रेक्षक सभाजीत यादव ने संबोधित किया। सभी विकास खंडों की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, सुनीता सिंह, सुनीता बरसठी, जिला संगठन मंत्री चंद्रकला, ज्योति गौंड़, विंदु देवी, रेखा राय, रेखा सिंह, आशा शुक्ला, विद्या, बाबी, प्रेमा सिंह, प्रमिला यादव, दुर्गेश सिंह, गीता सोनकर, उर्मिला देवी, अर्चना सिंह, गीता सिंह, मीरा सिंह, शशिकला, प्रमिला, उर्मिला, मीना यादव, मनोरमा सिंह, किरन सिंह, आरती यादव, प्रेमा पटेल, मंजू दूबे आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। संचालन आंगनबाड़ी संघ की महामंत्री मीनाक्षी शुक्ला ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed