फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   समस्याओं को लेकर की किसान पंचायत

समस्याओं को लेकर की किसान पंचायत

Wed, 20 Sep 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर की किसान पंचायत

विज्ञापन
शाहगंज (जौनपुर)। समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने मंगलवार को तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष झिंकू सिंह के नेतृत्व में किसान पंचायत किया। जिसमें मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही एसडीएम को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

जिलाध्यक्ष झिंकू सिंह ने कहा कि सरपतहां क्षेत्र के कम्मरपुर में लगा 65 केवीए का ट्रांसफार्मर दो महीने से जला है। जिसके चलते धान की फसल सूख रही है। सूरापुर में बना राजकीय नलकूप खराब होने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। लखनऊ- बलिया राज्यमार्ग पर सूरापुर से शाहगंज तक पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गई है। विद्युत उपकेंद्र सुईथाकलां से महज आठ घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है। लो वोल्टेज के कारण भी बिजली का उपयोग नहीं हो पा रहा है। सूरापुर, शेखपुर, डीह अशरफाबाद, बिरौली, भैसौली, देनुआ, सुईथाकलां आदि गांवों में काफी वर्षों से छप्पर के नीचे रह रहे किसानों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लाभ देने आदि की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का त्वरित निदान नहीं किया जाता है तो किसान सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर भारी संख्या में किसान व महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed