{"_id":"59c164d94f1c1b98688b5604","slug":"15058465214-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एई विद्युत का वेतन रोकने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एई विद्युत का वेतन रोकने का निर्देश
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत में आयोजित तहसील दिवस में जनता की फरियाद सुनने के साथ जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की भी समीक्षा की। ओडीएफ की अपेक्षित प्रगति न होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को खरी खोटी सुनाई और एडीओ पंचायत को निलंबित करने की चेतावनी दी। क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने के मामले में सिंचाई और बिजली विभाग के सहायक अभियंता द्वारा अलग अलग संख्या बताए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई और अगले आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिले की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सभी तहसीलों में कुल 587 मामले आए जिसमें से 49 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी मामलों को निपटाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
केराकत में कुल 228 मामले आए जिसमें से आठ का निस्तारण कर दिया गया। तहसील क्षेत्र में ओडीएफ की प्रगति खराब होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने ओडीएफ की समीक्षा किया तथा डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव को अपेक्षित प्रगति न लाने पर चेतावनी तथा प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष न करने पर एडीओ पंचायत को निलंवित करने की चेतावनी दी। साथ ही खण्ड विकास अधिकारियों को भी कार्य में प्रगति न लाने पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दिया। इसके अलावा मछलीशहर में 92 में से 11 मामलो का निस्तारण किया गया। जबकि शाहगंज में कुल आए 11 मामलों में से सबी का निस्तारण कर दिया गया। मडिय़ाहूं में 125 में से 5 और बदलापुर में 40 में से पांच मामलों का निस्तारण किया गया।