फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मांगों को लेकर किया प्रदर्शन,जताया रोष

मांगों को लेकर किया प्रदर्शन,जताया रोष

Tue, 19 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर किया प्रदर्शन,जताया रोष
जौनपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलमबंद हड़ताल कर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान समस्याओं को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि सरकार ने 120 दिन में सम्मान जनक मानदेय देने का वादा किया था जिसे नहीं पूरा किया। जबकि मानदेय वृद्धि की मांग लंबे समय से की जाती रही है। इस मुद्दे पर बार-बार कमेटी बनाने की बात की जा रही है। मानदेय नहीं बढ़ने की स्थिति में आंदोलन की राह अख्तियार करनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी परेशानियों को नहीं देख रही है। विभागीय कार्यो के अलावा बीरएलओ आदि की भी ड्यूटी करवा रही है। इसके बावजूद हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन में माधुरी, सोनिया, पुष्पा सिंह, सुमन सिंह, मनोरमा, ज्योति गौंड, रीता श्रीवास्तव, कंचन सिंह, मीना यादव, रेखा, अर्चना, उर्मिला, कुसुम, तारा देवी, दुुर्गेश व सविता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed