{"_id":"59bc27504f1c1b24688b4c8d","slug":"150550308314-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान यूनियन ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान यूनियन ने दिया धरना
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर धरना देकर भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
भूमाफियाओं के खिलाफ धरना दे रहे किसानों को तहसीलदार आशाराम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसानों ने बिजली, पानी सहित कई अन्य मांगों को भी लोगों के सामने रखा।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की बात कह रही है। लेकिन जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी करते नजर नहीं आते। क्षेत्र के सुल्तानपुर घुघरी, मियांचक में ग्राम सभा की कई भूसम्पत्तियों पर भूमाफियाओं ने कब्जा जमा रखा है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार की ऋणमाफी योजना में भी धांधली की जा रही है। कर्जमाफी के नाम वसूली की भी शिकायत मिल रही है। किसान परेशान है। संचालन राम तीरथ यादव ऽ पप्पू ऽ ने किया।
अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आशाराम को सौंपा गया। धरना दे रहे किसानों को तहसीलदार ने आश्वस्त किया कि भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर लालता प्रसाद, पुद्दन राम, ठाकुर प्रसाद, राम तीरथ, राजेश, शेर बहादुर, शकील, जगदीश, हरीलाल, राम अवध, फूला देवी, आशा, उर्मिला, गीता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।