फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किसी के बहकावें में न आए निषाद समाज

किसी के बहकावें में न आए निषाद समाज

Tue, 12 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
किसी  के बहकावें में न आए निषाद समाज
बक्शा। निषाद समाज के राष्ट्रीय संरक्षक वैद्य डा. कैलाश नाथ निषाद ने कहा कि सर्वेक्षण कार्यदल टीम कोई राजनैतिक पार्टी नहीं है। प्रधानमंत्री के सह पर सर्वेक्षण कार्यदल टीम का गठन किया गया है जो निषाद समुदाय सहित अन्य विभिन्न जातियों का जातिगत सर्वे कर केंद्र को जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौपेगी। डॉ. कैलाश रविवार को नौपेड़वा बाजार स्थित रामजानकी मन्दिर पर सर्वेक्षण टीम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निषाद समाज किसी के बहकावें में न आये। आरक्षण जैसे संवेदनशील मामले का फैसला 3 जनवरी 2016 को ही आ चुका है। सर्वेक्षण टीम एससी, एसटी, ओबीसी एवं सामान्य जाति के गरीब परिवारों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता बनाना हम सब का नैतिक कर्तब्य है। इस दौरान सर्वेक्षण कार्यदल टीम के प्रांतीय महासचिव राम आसरे शुक्ल ने आभार जताया। प्रांतीय संरक्षक अजय कुमार गौतम, महिला मोर्चा महासचिव मालती देवी निषाद, विधानसभा अध्यक्ष बदलापुर दीनानाथ निषाद, जिला अध्यक्ष मनोज मार्सल व किरन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed