फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बिजली कटौती से सिंचाई बाधित,लोग परेशान

बिजली कटौती से सिंचाई बाधित,लोग परेशान

Mon, 11 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती से सिंचाई बाधित,लोग परेशान
जौनपुर। जिले में बिजली आपूर्ति सुदृढ़ नहीं हो पा रही है। कहीं ट्रांसफार्मर जलने से तो कहीं फाल्ट व अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। धान की फसलों की सिंचाई आदि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मुर्तजाबाद विद्युत उपकेन्द्र के चारो फीडरों में खराबी आने से 250 गांवों में बिजली नहीं है। मेन लाइन का फ्यूज जल जाने से खुटहन क्षेत्र के आधा दर्जन गांव तीन दिनों से बिना बिजली के हैं।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज: ब्लाक के क्षेत्र में शनिवार की रात भर बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी में लोग सो नहीं पाए। वे रात भर करवटे बदलते रहे। मुर्तजाबाद विद्युत उपकेंद्र में चार फीडर चलता है। शनिवार की रात चारों फीडर बंद रहा। इससे कुल ढाई सौ गांव अधेरे में रहे। बिजली विभाग के जेई तारा सिंह ने बताया कि शनिवार की रात में तकनीकी खराबी से रात में बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई। सुबह से पेट्रोलिंग हो रही है कि कहां से फाल्ट हुआ है। फाल्ट ठीक कर बिजली की आपूर्ति कर दी जाएगी। सुरेरी क्षेत्र में शनिवार को बिजली गुल रही।
विज्ञापन

खुटहन: मेन लाइन का फ्यूज जल जाने से खुटहन क्षेत्र के आधा दर्जन गांव तीन दिन से अंधेरे में हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धान की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। वहीं बिजली से संबंधित अन्य कार्य प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर: घनश्यामपुर फीडर से विद्युत आपूर्ति से लाभान्वित गोमती नदी के तटवर्ती गांव तिलवारी, बड़सरा, गोपालापुर, सुतौली, सियरावासी, महमदपुर, गुलरा, शाहपुर सानी आदि में आये दिन फाल्ट आने से विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते शुक्रवार को रामनगर बाजार के पास मेन लाइन ग्यारह हजार वोल्टेज के तार में लगा फ्यूज जल गया। इसे बगैर शटडाउन के कोई बनाने को तैयार नहीं है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों सहित टोल फ्री नंबर पर की। लेकिन शिकायत के बावजूद तीन दिन बीत जाने के बाद भी विभागीय कर्मचारियों द्वारा फ्यूज नहीं बांधा गया है। परेशान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय बिधायक रमेश मिश्रा को समस्या से अवगत कराया। उसके बाद भी नतीजा कुछ नहीं निकला। इससे ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र के घेराव का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed