फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   32 ग्राम पंचायत सचिवों का रुका वेतन

32 ग्राम पंचायत सचिवों का रुका वेतन

Sun, 03 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
32 ग्राम पंचायत सचिवों का रुका वेतन
जौनपुर। विकास कार्यों में अनियमितता और शिकायतें जांच में सही पाए जाने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने 32 ग्राम पंचायत सचिवों और नौ सहायक विकास अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। साथ ही 28 ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने ऐसे 42 ग्राम पंचायतों की सप्ताह भर पहले जिला स्तरीय अधिकारियों से जांच की गई थी जहां से अनियमितता की काफी शिकायतें मिली थीं। जांच रिपोर्ट में शिकायतें सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह ने विकास कार्यों में अनियमितता, योजनाओं का लाभ अपात्रों को देने और पैसा लेने आदि की शिकायतें मिलने पर ऐसे ग्राम पंचायतों को चिह्नित कराया था। इस दौरान कुल 42 ग्राम पंचायतें चिह्नित की गईं। इसके बाद 25 व 26 अगस्त को जिला स्तरीय अधिकारियों को तैनात कर जांच कराई गई। अधिकारियों ने जांच कर अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी। जांच में गोनापार, बरीबारी, कसेरवां, कटहरी, रीठी, पिलकिथुआ, बहरीपुर, मछलीगांव, किशुनपुर, नरायनडीह, अमोध, नोकरा, उत्तरपट्टी, पराहित, बेलौनाकला, ताखापूरब, बिशेषरपुर, सिंधाई, बरैयाकाजी, उत्तरपट्टी, रासीपुर, कोल(पूराबलई), गढ़ाबाघराय, कुसरना, बशीरपुर, हौज, असबरनपुर, सलेमपुर, महरेव, रामपुर सोइरी, हुसैनाबाद, गगौरा व बोड़सर गांव में विकास कार्यों में अनियमितता पाई गई। इसपर सीडीओ ने इन ग्राम पंचायतों के 32 ग्राम पंचायत सचिवों और नौ सहायक विकास अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। साथ ही 28 ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया है। सीडीओ आलोक सिंह ने बताया कि जांच के बाद आई रिपोर्ट में विकास कार्यों में अनियमितता होने, अपात्रों को योजनाओं का लाभ देने आदि कमियां मिलीं। इस पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

उधर, मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद के आदर्श गांव आरा में भी जांच के दौरान विकास कार्यों में अनियमितता पाई गई। प्रधानमंत्री आवास व शौचालय आदि का लाभ देने के लिए सुविधा शुल्क लेने की शिकायतें मिली थी। इसको गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह ने ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। साथ ही ग्राम प्रधान व उनके पुत्र के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराया गया है। यहां भी शिकायत मिलने पर सीडीओ ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर 34 प्रोजेक्टों के कार्यों की जांच कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed