{"_id":"59aafe504f1c1bed278b4f02","slug":"15043784594-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी मुकबला से रोशन हुआ मेला परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी मुकबला से रोशन हुआ मेला परिसर
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
वामन द्वादशी मेले में खरीदारी करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा। क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार में ऐतिहासिक वामन द्वादसी मेले में शनिवार को क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में लगी दूकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।
लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में लगे वामन द्वादसी मेले में स्थानीय के अलावा दूर दराज से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए थे। इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेले में देर शाम हुई आतिशबाजी मुकाबले से मेला परिसर रोशन हो उठा। देर रात तक लोगों ने मेले का आनंद उठाया। आकर्षक लाग व झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ रही। रामलीला मैदान में महिलाओं की खरीददारी के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। बच्चों ने खिलौने व गुब्बारे खरीदे। मेले में लोगों को ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिये जानकारी दी जा रही थी। मेले में देर शाम आकर्षक लाग और झांकियां निकाली गईं। शाम को जनपद के विभिन्न स्थानों से आए आतिशबाजों के बीच जमकर मुकाबला हुआ जिसमे गुलजारगंज विजेता रहा।